News Info

Go back
Dengue से रिकवर होने के बाद भी जरूरी है खास देखभाल, डॉक्टर के बताए टिप्स से रखें अपना ख्याल

3 August, 2024, 06:18 AM

Dengue से रिकवर होने के बाद भी जरूरी है खास देखभाल, डॉक्टर के बताए टिप्स से रखें अपना ख्याल

बारिश के मौसम में डेंगू का खतरा बहुत बढ़ जाता है। अगर आप भी तेजी से फैल रहे डेंगू की चपेट में आ चुके हैं तो इससे रिकवरी के बाद भी आपको कुछ बातों का ख्याल रखना पड़ेगा। Post Dengue Care उतना ही जरूरी है जितना डेंगू होने के समय देखभाल जरूरी होती है। आइए डॉक्टर से जानें Post Dengue Care Tips के बारे में।

मानसून में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं।
डेंगू से रिकवर करने के बाद भी खास देखभाल की जरूरत होती है।
इससे रिकवरी के बाद भी शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं।

 Post-Dengue Care Tips: मानसून में डेंगू का प्रकोप चारों ओर तेजी से फैलने लगता है। बारिश के कारण जमा हुआ पानी और गंदगी में मच्छर अपने अंडे देते हैं और तेजी से भारी तादाद में बढ़ने लगते हैं। इसलिए इस मौसम में लोग आसानी से डेंगू की चपेट में आ जाते हैं। देश के कई हिस्सों से डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने की खबरे सामने आ रहे हैं। इसलिए ऐसे में न सिर्फ इससे बचाव के तरीकों के बारे में जानना जरूरी है, बल्कि यह भी जरूरी है कि अगर आपको डेंगू हो गया है, तो उसके बाद आपको किस तरह अपना ख्याल रखना चाहिए (Dengue Care Tips)।

इस बारे में डॉ. मोहन कुमार सिंह (मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल, गुरुग्राम में इंटरनल मेडिसिन- सीनियर कंसलटेंट) बताते हैं कि डेंगू से रिकवरी के दौरान भी कुछ लक्षण शरीर में बरकरार रहते हैं, जिन्हें पोस्ट डेंगू सिंड्रोम (Post-Dengue Syndrome) कहा जाता है। डेंगू ठीक होने के कुछ हफ्ते बाद तक मरीज को कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। साथ ही, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या भी हो सकती है, जिसके कारण चलने-फिरने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आंखों के पीछे दर्द और सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है।

बीमारी के कारण मरीज खाना कम खाता है, इसके कारण रिकवरी के बाद भी कुछ समय तक भूख न लगने या कम भूख लगने की समस्या रह सकती है। इसकी वजह से वजन भी कम हो जाता है। डेंगू के ठीक होने के बाद कुछ लोगों में बाल झड़ने की समस्या भी देखने को मिलती है। हालांकि, यह चिंताजनक है, लेकिन धीरे-धीरे यह खुद ही ठीक हो जाता है। इसके अलावा, रिकवरी के दौरान कुछ लोगों को स्किन रैश या स्किन निकलने की समस्या हो सकती है। खासकर, हाथ और पैरों में। इसके अलावा, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसे मानसिक साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। इसलिए डेंगू से रिकवर करने के बाद भी कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

डेंगू ठीक होने के बाद किन बातों का ख्याल रखें?
हाइड्रेशन- डिहाइड्रेशन से बचने और बेहतर रिकवरी के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। साथ ही, ओ.आर.एस, नारियल पानी और फ्रेश फ्रूट जूस आदि पिएं।
संतुलित आहार- अपनी डाइट में विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खाना खाएं। इसके लिए डाइट में साबुत अनाज, लीन प्रोटीन, मीट, फल और सब्जियों को शामिल करें। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनेगा।
आराम करें- डेंगू से रिकवर करने के बाद आराम करना बेहद जरूरी है। इससे शरीर को रिकवर करने में मदद मिलती है। इसलिए पूरी नींद लें और ज्यादा फिजिकल एक्टिविटीज करने से बचें।
तनाव से बचें- शांत और स्ट्रेस-फ्री माहौल में रहें। इससे शरीर जल्दी रिकवर करता है। इसके लिए गाने सुनना, किताब पढ़ना या मेडिटेट करना मददगार हो सकते हैं।
फॉलो-अप चेकअप- आप कितना बेहतर रिकवर कर रहे हैं, ये जानने के लिए डॉक्टर से मिलकर फॉलो-अप जांच जरूर कराएं और अगर कोई समस्या हो रही हो, तो उस बारे में उन्हें तुरंत इत्तिला करें।
हाइजीन- दोबारा बीमार पड़ने से बचने के लिए आस-पास सफाई रखें। घर के पास कचरा और पानी इकट्ठा न होने दें और नियमित रूप से अपने हाथों को धोएं।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-post-dengue-care-tips-things-to-always-keep-in-mind-for-healthly-lifestyle-23770882.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help