News Info

Go back
आटे में मिला लें ये दो चीजें, कब्ज की समस्या से मिल जाएगी तुरंत राहत, रोटियां भी बनेगी एकदम सॉफ्ट

2 August, 2024, 08:09 AM

आटे में मिला लें ये दो चीजें, कब्ज की समस्या से मिल जाएगी तुरंत राहत, रोटियां भी बनेगी एकदम सॉफ्ट

कब्ज से परेशान रहने वाले लोगों को सादा आटे की रोटी खाने की बजाय आटे में ये 2 चीजें मिलाकर खानी चाहिए। इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या दूर रहेगा और आपका पाचन भी दुरुस्त रहेगा। जानिए आटे गूंथनें में क्या मिलाना चाहिए?

बारिश में पाचन क्रिया काफी स्लो हो जाती है। ऐसे में खाना आसानी से नहीं पचता है। जब खाना ठीक से नहीं पचता तो पेट साफ नहीं हो पाता और कब्ज की समस्या होने लगती है। अगर सुबह पेट साफ न हो तो पूरे दिन कुछ भी अच्छा नहीं लगता। अगर आपको भी कब्ज रहती है तो रोटी में कुछ बदलाव कर लें। आटा गूंथते वक्त अजवाइन और थोड़ा ओट्स मिला दें। इससे आपका पेट साफ रहेगा और गैस एसिडिटी की समस्या नहीं होगी। कब्ज को दूर करने के लिए अजवाइन और ओट्स असरदार साबित होते हैं। जानिए इन्हें आटे में कैसे मिलाएं?

कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedy For Constipation)
आटे में अजवाइन मिलाने के फायदे- कब्ज की समस्या में राहत पाने के लिए आटा गूंथते वक्त अजवाइन मिला दें। इससे पाचन में सुधार आएगा और गैस एसिडिटी की समस्या भी कम होगी। अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आंतों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। अजवाइन वाले आटे की रोटी खाने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। अजवाइन वाली रोटी डाइजेशन को भी बेहतर बनाती हैं।

इसके लिए 1 कप आटे में करीब 2 चम्मच अजवाइन आपको मिक्स करनी है। अगर आपको अजवाइन के दाने मुंह में आते हुए पसंद नहीं हैं तो आप इसे हल्का रोस्ट करके बारीक पीस लें। फिर इसे आटा गूंथने के समय मिला लें। आप इसे पूरे आटे में भी मिक्स करके स्टोर कर सकते हैं। इस आटे से रोटी, पराठा या चीला कुछ भी बनाकर खा सकते हैं।
आटे में ओट्स मिलाने के फायदे- कब्ज की मुख्य वजन शरीर में फाइबर की कमी है। ऐसे में ओट्स से भरपूर फाइबर मिलता है। अगर कब्ज से परेशान रहते हैं तो आटे में ओट्स का आटा मिला लें। इससे पेट साफ रहेगा और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाएंगे। इस आटे की रोटी वजन घटाने में भी मदद करती है।

ओट्स फाइबर से भरपूर होता है। ओट्स पेट और पाचन के लिए बेहतरीन माना जाता है। ओट्स खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। आप बार-बार खाने से बचते हैं। जिससे वजन कम होता है। इसके लिए आप प्लेन ओट्स को बारीक पीसकर आटा जैसा बना लें। अगर आ 2 कप आटा लगा रहे हैं तो उसमें कम से कम आधा या 1 कप ओट्स का आटा मिक्स कर लें। इससे बनी रोटी फाइबर से भरपूर होगी।
 




Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-get-relief-constipation-mix-ajwain-and-oats-in-dough-atta-best-home-remedy-2024-08-02-1064542
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help