News Info

Go back
30 के बाद महिलाएं जरूर खाएं Calcium-Rich Foods, हड्डियों का दर्द रहेगा कोसों दूर

2 August, 2024, 08:04 AM

30 के बाद महिलाएं जरूर खाएं Calcium-Rich Foods, हड्डियों का दर्द रहेगा कोसों दूर

30 साल की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियां कमजोर होने की समस्या होने लगती है। बोन डेंसिटी कम होने के कारण हड्डियों में दर्द भी होने लगता है। इसलिए अगर आपकी उम्र 30 या उससे ज्यादा हो गई है तो अपनी डाइट में Calcium-Rich Foods को जरूर शामिल करें। इन्हें खाने से हड्डियां मजबूत बनेंगी और ओस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।

महिलाओं में 30 की उम्र के बाद बोन डेंसिटी कम होने लगती है।
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए कुछ नॉन डेयरी प्रोडक्ट्स को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Calcium-Rich Foods खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं और कमर दर्द आदि की समस्या नहीं होती।

Calcium-Rich Foods: अगर आप भी 30 की उम्र पार कर चुकी हैं और कमर में दर्द या पैरों में दर्द की समस्या शुरू हो गई है। तो आप अकेली नहीं हैं। महिलाओं में 30 साल की उम्र के बाद, हड्डियों की डेंसिटी कम होने लगती है। इसके कारण कमर में दर्द, भारी सामान उठाने में तकलीफ जैसी कई परेशानियां होनी शुरू हो जाती हैं, जिनसे रोजमर्रा के जीवन पर भी असर पड़ता है। ऐसा शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण होता है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो इस कमी को दूर करने में मदद कर सकें। आइए जानें कैल्शियम से भरपूर कुछ फूड्स के बारे में।

ब्रोकली
ब्रोकली कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-के और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

बादाम
रोजाना थोड़े-से बादाम खाने से भी शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है। इसमें प्रोटीन भी होता है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। हालांकि, इसमें काफी अच्छी मात्रा में कैलोरी भी मौजूद होती है, इसिलए इसे बिल्कुल सीमित मात्रा में ही खाएं।

सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। इसलिए रोजाना सलाद या स्मूदी में सूरजमुखी के बीजों को शामिल करना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-ई और कॉपर पाया जाता है, जो स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होते हैं।

शकरकंद
शकरकंद कैल्शियम से भरपूर होने के साथ-साथ फॉस्फोरस का भी बेहतरीन स्त्रोत होते हैं, जो बोन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, इसमें कैलोरी भी काफी कम मात्रा में होती है, जिस वजह से इसे खाने से वजन नहीं बढ़ता।

अंजीर
अंजीर में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो बोन हेल्थ के लिए इसे फायदेमंद बनाता है। इतना ही नहीं, इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।

बीन्स
बीन्स कैल्शियम से भरपूर होने के साथ-साथ आयरन और प्रोटीन से भी युक्त होते हैं। इसलिए इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इन्हें खाने से हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।










Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-calcium-rich-foods-to-keep-bones-healthy-in-women-after-30s-haddiyon-ko-majboot-banane-ke-liye-kya-khaye-23769974.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help