News Info
Go back
1 August, 2024, 07:55 AM
हर रोज पीते हैं ब्लैक कॉफी तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट्स, सेहत पर पड़ सकते हैं भारी
क्या आपको ब्लैक कॉफी पीना पसंद है? अगर हां, तो आपको इसका ज्यादा सेवन करने की वजह से होने वाले कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
कुछ लोगों को ब्लैक कॉफी पीना इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो दिन में कई बार ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं। अगर आप जरूरत से ज्यादा ब्लैक कॉफी पीते हैं तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए वरना आपकी सेहत को लेने के देने पड़ सकते हैं। ब्लैक कॉफी को लिमिट में रहकर ही पीना चाहिए। ज्यादा मात्रा में ब्लैक कॉफी पीने से आपकी सेहत को खतरनाक साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। आइए ऐसे ही कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं।
हो सकती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं
ब्लैक कॉफी की वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने लिमिट से ज्यादा ब्लैक कॉफी का सेवन किया तो आपको दस्त भी लग सकते हैं।
तनाव पैदा हो सकता है
ब्लैक कॉफी में पाए जाने वाले कैफीन की ज्यादा मात्रा कंज्यूम करने की वजह से आपको तनाव झेलना पड़ सकता है। अगर आप लिमिट में रहकर ब्लैक कॉफी पिएंगे तो आप रिलैक्स्ड महसूस करेंगे लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा कॉफी पिएंगे तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
महसूस हो सकती है बैचैनी
आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक एक दिन में 500 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन कंज्यूम करने से आपको बेचैनी और उल्टी हो सकती है। ज्यादा ब्लैक कॉफी पीने से आपको सिर में दर्द भी हो सकता है।
अगर आप एक दिन में 500 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन का सेवन करते हैं तो तुरंत अपनी इस आदत को सुधार लीजिए। इसके अलावा मानसिक, किडनी और थायरॉइड पेशेंट्स को ब्लैक कॉफी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
Source:
https://www.indiatv.in/health/black-coffee-side-effects-know-why-you-should-avoid-drinking-black-coffee-2024-08-01-1064222




