News Info

Go back
सुबह या शाम, Weight Loss के लिए किस समय वॉक करना है ज्यादा बेहतर?

1 August, 2024, 07:47 AM

सुबह या शाम, Weight Loss के लिए किस समय वॉक करना है ज्यादा बेहतर?

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल कई समस्याओं की वजह बन रही है। मोटापा इन्हीं समस्याओं में से एक है जिससे दुनियाभर में कई लोग परेशान हैं। ऑफिस में दिनभर बैठे रहने की वजह से अक्सर वजन बढ़ने लगता है जो कई गंभीर बीमारियों की वजह बनता है। ऐसे में वॉक वजन कंट्रोल करने का एक बढ़िया तरीका है। आइए जानते हैं सुबह या शाम कब वॉक करना ज्यादा बेहतर होता है।

बढ़ता वजन इन दिनों कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बना हुआ है।
मोटापा कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकता है।
ऐसे में वजन कंट्रोल करने के लिए वॉक एक बढ़िया एक्सरसाइज होती है।

बदलती लाइफस्टाइल और बिजी शेड्यूल की वजह से लोग इन दिनों कई समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। दिनभर ऑफिस स्क्रीन के सामने बैठे रहने की वजह से इन दिनों लोग मोटापे का शिकार होने लगे हैं। कम उम्र में ही आजकल कई लोग बाहर निकलती तोंद से परेशान हैं। मोटापा कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। ऐसे में हेल्दी और फिट रहने के लिए अपने वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। यही वजह है कि इन दिनों लोग डाइटिंग के साथ-साथ अपनी फिजिकल एक्टिविटीज पर भी ध्यान देने लगे हैं। हालांकि, बिजी शेड्यूल की वजह से प्रॉपर वर्कआउट करना काफी मुश्किल हो जाता है और इसलिए ज्यादातर लोग वॉकिंग का विकल्प चुनते हैं।

यह एक्सरसाइज का एक आसान तरीका है, जिसे लोग सुबह या शाम अपनी सुविधा के मुताबिक करना पसंद करते हैं। वॉकिंग वजन घटाने और अपने मूड को बेहतर बनाने का एक मजेदार और आसान तरीका है। चलते समय हम जब भी कदम उठाते हैं, तो इससे हमारी कैलोरी बर्न होती है। हालांकि, लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि आखिर वॉक करने का सही समय क्या है। अगर आप भी अक्सर इसे लेकर कंफ्यूज रहते हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे वेट लॉस के सुबह या शाम कब वॉक करना बेहतर होता है।

मॉर्निंग वॉक के फायदे
सुबह के समय वॉक करना कई मायनों में हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सुबह का पॉजिटिव माहौल और ताजी हवा आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। साथ ही इससे हार्ट रेट बढ़ता है, जिससे मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा मॉर्निंग वॉक के अन्य फायदे निम्न हैं-

सुबह के समय वॉक करने से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
सुबह वॉक करने से आपके नींद के पैटर्न में सुधार होता है, जिससे रात में सुकून की नींद आती है।
इससे आपके मूड और एनर्जी लेवल में भी सुधार होता है, जिससे आपका दिन प्रोडक्टिव हो जाता है।
ताजी हवा और सुबह की नेचुरल रोशनी आपके शरीर और दिमाग को एनर्जेटिक बना सकते हैं, जिससे आप पूरे दिन पॉजिटिव फील करते हैं।
सुबह के समय वॉक करने से आप सूरज की रोशनी के संपर्क में आते हैं, जिससे आपके शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है, जो आपकी हड्डी और इम्युनिटी के लिए जरूरी है।
शाम के वॉक करने के फायदे
शाम के समय वॉक करने के भी अपने कई फायदे हैं। दिन भर के काम या अन्य गतिविधियों के बाद, शाम की सैर आराम और तनाव दूर करने का एक शानदार तरीका हो सकता है। इसके अलावा इससे अन्य कई फायदे मिलते हैं, जो निम्न हैं-

शाम के समय टहलने से दिन भर के तनाव को दूर करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
शाम को सैर करने से पाचन को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है और आप लेट नाइट स्नैकिंग से बचे रहते हैं।
रात के खाने के बाद वॉक करने से आपके शरीर को खाना प्रोसेस करने में मदद मिलती है और सोने से पहले अनहेल्दी स्नैक्स खाने की क्रेविंग कम हो सकती है।
सुबह या शाम- वेट लॉस के लिए कब करें वॉक
सुबह और शाम दोनों की समय वॉक करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, लेकिन इसमें से ज्यादा प्रभावी क्या है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौनसा समय आपके रूटीन के मुताबिक फिट बैठता है और आपका शरीर किस समय कैसे प्रतिक्रिया करता है। ऐसे में वॉक करने के लिए ऐसा समय चुनें, जो आपके शेड्यूल, एनर्जी लेवल और लाइफस्टाइल के अनुरूप हो।

अगर आप सुबह जल्दी उठने वाले व्यक्ति हैं, जो सुबह की वॉक आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगी। वहीं, अगर आप दिन ढलने के बाद एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं, तो शाम के समय वॉकिंग के साथ अपने दिन को खत्म कर सकते हैं।







Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-morning-or-evening-walk-which-time-is-best-for-weight-loss-23769263.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help