News Info
Go back
31 July, 2024, 09:00 AM
इस सिंपल सी रोटी से नसों में चिपके कोलेस्ट्रॉल को फेंके बाहर, 7 दिन में दिखेगा असर
Cholesterol Diet : शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कुछ असरदार चीजों का सेवन करें। आइए जानते हैं इसमें-
Cholesterol Diet : कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ है, जो पूरे शरीर में पाया जाता है। यह तब तक शरीर के लिए खराब नहीं माना जाता है, जब तक आपके शरीर में इसकी मात्रा बहुत अधिक न हो जाए। दरअसल, शरीर में कोशिकाओं के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल का अहम योगदान होता है। लेकिन जरूरत से अधिक कोलेस्ट्रॉल का जमा होना पूरे शरीर के लिए घातक हो सकता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल कई तरह के खाद्य पदार्थों से प्राप्त किया जा सकता है, जिसमें मीट, मुर्गा और डेयरी उत्पाद शामिल है। अगर आप अपने शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने खानपान पर अधिक जोर दें। जी हां, खानपान पर ध्यान देने से काफी हद तक शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए क्या करें?
गेहूं और चने की रोटी कोलेस्ट्रॉल कर सकता है कंट्रोल
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए गेहूं और चने की रोटी का सेवन करना हेल्दी हो सकता है। यह मिश्रण खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही इससे शरीर में जमा अतिरिक्त गंदगी कम हो सकती है।
कोलेस्ट्रॉल में चने के फायदे : गेहूं और चने की रोटी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, चने में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है।
किस तरह तैयार करें गेहूं और चने की रोटी
गेहूं और चने की रोटी बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप 1 कटोरी गेहूं का आटा लें, इसमें 1 कप काले चने का बेसन मिक्स कर लें। अब दोनों को अच्छी तरह से गूंथ लें। इसके बाद आप रेगुलर रोटी की तरह इसे बेलकर सेंक लें। आप चाहे, तो इसमें नमक, हरी मिर्च, धनिया जैसी चीजों को भी एड कर सकते हैं।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/home-remedies/this-simple-roti-can-throw-out-stuck-cholesterol-from-your-veins-in-hindi-1112224/




