News Info

Go back
डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल दोनों कंट्रोल करता है धनिया के बीज, जानिए प्रयोग का तरीका

31 July, 2024, 08:56 AM

डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल दोनों कंट्रोल करता है धनिया के बीज, जानिए प्रयोग का तरीका

धनिया के बीज मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। खाने के स्वाद के साथ-साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी है। धनिया के बीजों का पाउडर बनाया जाता है, जो सब्जी में मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा धनिया के पत्ते और पाउडर को अन्य कई तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि धनिया के बीजों का इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी औषधि के रूप में किया जाता है? धनिया में कई ऐसे औषधि गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचने में मदद करते हैं।

धनिया के बीज के फायदे
डायबिटीज कंट्रोल
डायबिटीज एक आम समस्या बनती जा रही है। लगभग हर घर में इसके एक मरीज मिल जाएंगे। अपने खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ परिवर्तन करके डायबिटीज को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार धनिया के बीज में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक, इंसुलिन डिस्चार्जिंग और इंसुलिन जैसी क्रिया करते हैं। इससे शरीर में ग्लूकोज का स्तर नियंत्रित रहता है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना स्वास्थ्य के लिए खतरे का संकेत है। इससे हृदय रोग का खतरा तेजी से बढ़ता है। हाई कोलेस्ट्रॉल से स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए धनिया के बीज का इस्तेमाल किया जा सकता है। धनिया के बीज में कोरिएनिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो लिपिड पाचन की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
धनिया के बीज में डाइटरी फाइबर का प्रमुख स्रोत है, जो एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं। ये लीवर को स्वस्थ रखने और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। अपच से पीड़ित लोगों के लिए धनिया के बीज का पानी बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से प्रक्रिया तेज होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद
कई शोधों में पाया गया है कि धनिया के बीज त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। यह एक्जिमा, खुजली, रैशेज और सूजन को काफी हद तक ठीक कर सकता है। धनिया में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो मुंह के छालों और घावों को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं।

झड़ रहे बालों को रोकने में मददगार
तेजी से झड़ रहे बालों से आप परेशान हैं, तो आप धनिया का इस्तेमाल आज से ही शुरू कर दें। धनिया के बीज इसमें फायदेमंद हो सकते हैं। बालों को झड़ने से रोकने के लिए धनिया के बीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नए बालों के विकास में भी मदद करता है। इसके साथ ही बालों की कमजोर जड़ों को मजबूत करता है।

धनिया का इस्तेमाल कैसे करें?
हरे धनिया के पत्ते का इस्तेमाल आप सब्जियों और सलाद में कर सकते हैं। इसके अलावा सब्जियों में मसाले के रूप में धनिया के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। धनिया के बीज का पानी भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच धनिया के सीड्स को भिगो दें, सुबह इस पानी को छान कर हल्का गुनगुना करके पी लें।






Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/home-remedies/coriander-seeds-benefits-in-cholesterol-and-diabetes-in-hindi-1112072/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help