News Info

Go back
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण हो सकते हैं लिवर सिरोरिस का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

31 July, 2024, 08:50 AM

शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण हो सकते हैं लिवर सिरोरिस का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Symptoms of dengue : बरसात के मौसम में डेंगू की संख्या में तेजी से वृद्धि होती है। इस समय एडीज मच्छरों की गतिविधि बढ़ जाती है, जो डेंगू वायरस (Dengue Virus) का मुख्य प्रसारक होते हैं।

Liver Cirrhosis Symptoms: लिवर सिरोसिस होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -

Symptoms Of Liver Cirrhosis: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। डायबिटीज, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, किडनी डिजीज और लिवर से जुड़ी बीमारियां इन दिनों आम हो गई हैं। लिवर सिरोसिस भी लिवर से जुड़ी एक बेहद गंभीर बीमारी है। इसमें लिवर के स्वस्थ ऊतक धीरे-धीरे स्कार ऊतक में बदल जाते हैं। इसकी वजह से लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सिरोसिस का मुख्य कारण लंबे समय तक शराब का सेवन, हेपेटाइटिस और फैटी लिवर डिजीज हो सकते हैं। लिवर सिरोसिस रक्त के प्रवाह में भी रुकावट पैदा कर सकता है। इस स्थिति में लिवर द्वारा किए जाने वाले काम, जैसे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना, प्रोटीन उत्पादन और बाइल प्रोटीन की निर्माण आदि बाधित हो सकते हैं। यह एक बेहद गंभीर समस्या है, इसलिए समय पर इसका इलाज करना बहुत जरूरी होता है। लिवर सिरोसिस की स्थिति में शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको शरीर में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर सिरोसिस का संकेत हो सकते हैं (Liver Cirrhosis Symptoms In Hindi)।

थकान और कमजोरी
अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना लिवर सिरोसिस का संकेत हो सकता है। दरअसल, सिरोसिस होने पर लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है, जिसके कारण ऊर्जा उत्पादन में कमी होती है। इसकी वजह से व्यक्ति को थकान और कमजोरी का अनुभव होता है। अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बावजूद आपको हर समय थकान महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पीलिया
पीलिया या जॉन्डिस लिवर सिरोसिस का एक स्पष्ट संकेत है। इसमें त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला हो जाता है। दरअसल, जब लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है, तो बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ने जाती है, जिससे त्वचा में पीलापन आने लगता है। अगर आपको अपनी त्वचा, आंखों या नाखून में पीलापन दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

भूख कम लगना
भूख कम लगना या खाना खाने की इच्छा में कमी होना भी लिवर सिरोसिस का लक्षण हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी होने पर पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे भूख कम लगती है। अगर कम खाने के बावजूद आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है या भूख कम लगती है, तो इसे हल्के में न लें। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए।

उल्टी और मतली
अगर आपको बार-बार उल्टी और मतली जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर सिरोरिस का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी होने पर पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इसकी वजह से खाना सही ढंग से पच नहीं पाता है, जिससे उल्टी और मतली जैसा महसूस हो सकता है। अगर आपको रोजाना ऐसा महसूस होता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पैरों और टखनों में सूजन
पैरों और टखनों में सूजन भी लिवर सिरोरिस का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी होने पर शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से पैरों और टखनों में सूजन होने लगती है। इसके अलावा, पेट के आसपास की सूजन हो सकती है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।









Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/these-5-symptoms-seen-in-the-body-can-be-a-sign-of-liver-cirrhosis-in-hindi-1112222/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help