News Info

Go back
बीमारियों का गुल्लक बन जाएगा पेट...अगर बरसात में पिएंगे बाहर का जूस, 100% करेगा नुकसानम

31 July, 2024, 08:37 AM

बीमारियों का गुल्लक बन जाएगा पेट...अगर बरसात में पिएंगे बाहर का जूस, 100% करेगा नुकसानम

जूस को लोग काफी हेल्दी मानते हैं. बाहर में कई लोग जूस पीते हैं. यह सोचकर कि उनकी बॉडी फिट रहेगी. वह काफी अच्छी चीज का सेवन कर रहे है. लेकिन, खासकर बरसात के मौसम में यह सोचना मात्र आपकी गलतफहमी है. इस मौसम में यह जहर के समान काम करता है. इस मौसम में आयुर्वेदिक डॉक्टर बाहर का जूस पीने के को लेकर सख्त मना करते हैं.

झारखंड की राजधानी रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे (विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से बीएएमएस व झारखंड सरकार में मेडिकल ऑफिसर) ने लोकल 18 से कहा कि बाहर का जूस खासकर इस मौसम में जहर का समान है. आपने देखा होगा कि अनार से लेकर कई सारे फल छीलकर या काटकर रखे रहते हैं. उसी को जूस बनाकर परोसा जाता है.

होता है बड़ा खतरनाक
खासकर बारिश के मौसम में कभी भी देर से काटी गई. कच्ची फल कभी नहीं खानी चाहिए. उसमें कई सारे बैक्टीरिया और फंगस बनते हैं. जो बॉडी में जाकर इन्फेक्शन का काम करते हैं. इसी वजह से बॉडी में डायरिया, टायफाइड जैसी चीज खासकर बरसात के सीजन में अधिक देखा जाता है.

टाइफाइड होने का रहता है डर
इन जूस के ग्लास को गंदे पानी में धोया जाता हैं. जो टाइफाइड का कारण बनती है. इसीलिए बरसात के मौसम में जूस का विकल्प है कि आप सीजनल फल जैसे नाशपाती, अनानास, आम या अम्रुद घर में लाकर. अच्छे से धोकर, काटकर वह भी तुरंत, बहुत देर का कटा हुआ नहीं होना चाहिए.



Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-rainy-season-dont-drink-outside-fruit-juice-harmful-side-effects-8537226.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help