News Info

Go back
हीरा-मोती की जोड़ी है ये पत्तियां...कब्ज का रामबाण इलाज, रोज खाएं तो कभी नहीं होगा पेट खराब

31 July, 2024, 08:19 AM

हीरा-मोती की जोड़ी है ये पत्तियां...कब्ज का रामबाण इलाज, रोज खाएं तो कभी नहीं होगा पेट खराब

खानपान और दिनचर्या में बदलाव से लोग कब्ज की शिकायत से परेशान हो रहे हैं. सुबह के समय ठीक तरीके से पेट साफ नही होने पर लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है उन्हें बार-बार शौचालय जाना पड़ता है. यदि आप भी इसी तरह की समस्या से परेशान है तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार कुछ घरेलू उपाय कर आप इसमें तुरंत राहत पा सकते हैं.

जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने लोकल 18 से कहा कि कब्ज की समस्या से बचाव के लिए सबसे पहले लोगों को अपने खान-पान और दिनचर्या में सुधार करनी होगी. लंबे समय तक कब्ज की परेशानी बनी रहने से लोग कई प्रकार के अन्य बीमारियों की भी चपेट में आ जाते हैं. कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए लोग दूध में तेज पत्ता को उबालकर रात में इसका सेवन कर सकते हैं. सुबह उनका पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा.

मसाले में दालचीनी और इलायची को करें शामिल
इसके अलावा घरेलू उपचार के तहत लोग धनिया और पुदीने की चटनी को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं. हालांकि इसमें ध्यान रखने वाली बात है कि चटनी में हरी या लाल किसी प्रकार की मिर्च का इस्तेमाल नहीं करना है. भोजन में मसाले के रूप में दालचीनी, इलायची के उपयोग से पेट में गैस की समस्या नहीं होती है और लोगों का पेट भी सही तरीके से साफ होता है.

रेशेदार भोजन का सेवन से कब्ज रहेगी दूर
उन्होंने बताया कि कब्ज की समस्या में राहत पाने के लिए लोगों को अपने भोजन में रेशेदार भोजन शामिल करना चाहिए. जिसमें कद्दू, नेनुआ, झींगा की सब्जी का सेवन कर सकते हैं. समय पर भोजन करना और रात में जल्दी भोजन करना एवं जल्दी सोने से कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है.



Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-constipation-problem-home-remedie-to-stomach-cleanse-foods-kabj-dur-karne-ke-upay-dhania-pudina-chutney-benefits-8537789.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help