News Info

Go back
नासिक की ये फेमस चीज झुंझुनूं में मचा रही धूम, अनार और सेब से भी महंगा, थकावट-एनीमिया के लिए कारगर

31 July, 2024, 08:17 AM

नासिक की ये फेमस चीज झुंझुनूं में मचा रही धूम, अनार और सेब से भी महंगा, थकावट-एनीमिया के लिए कारगर

इन दिनों बाजार में अलग-अलग जगह पर अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स बिकने के लिए आए हुए हैं. कहीं पर हमें खजूर खरीदने के लिए मिलेंगे, तो कहीं पर किशमिश के ठेले लगे हुए हैं. झुंझुनू के हवाई पट्टी सर्किल पर किशमिश का ठेला लगा रहे नासिक के रहने वाले युवक सूरज ने लोकल18 को बताया कि वे पिछले दो साल से किशमिश बेचने का कार्य कर रहे हैं. किशमिश सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए बाजार में बिकने के लिए आती है. वह यह किशमिश नासिक से यहां पर लाकर बेच रहे हैं.

इतने रुपए किलो मिलता है किशमिश
इससे पहले वह किशनगढ़ में किशमिश बेचा करते थे. लेकिन पिछले कुछ समय से झुंझुनू में ज्यादा डिमांड होने की वजह से यहां पर लाकर अपना ठेला लगा रहे हैं. उनकी किशमिश नासिक की किशमिश के नाम से काफी प्रसिद्ध है, जिसे वे अभी 320 रुपए किलो के हिसाब से बेच रहे हैं. बाजार में मिल रही किशमिश खाने से क्या शरीर को लाभ मिलता है. इसको लेकर जब डॉक्टर से बात की गई, तो उन्होंने किशमिश खाने के काफी फायदे बताए.

किशमिश खाने के ये हैं फायदे
डॉक्टर सुनील ढाका ने जानकारी देते हुए Local18 को बताया कि किशमिश खाकर अपनी सेहत को और तंदुरुस्त किया जा सकता है. किशमिश शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है . किशमिश आयरन का बेहतरीन सोर्स है. इसकी मदद से ऑक्‍सीजन सप्‍लाई और ब्‍लड सेल्‍स का निर्माण अच्‍छे से होता है. आहार में पर्याप्त आयरन न होने से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, जिसे एनीमिया कहते हैं. एक स्‍टडी के मुताबिक खून की कमी के कारण व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ और थकावट महसूस होती है. लेकिन प्रतिदिन किशमिश का उपयोग कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है.




Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-nashik-famous-raisin-available-in-jhunjhunu-surprised-to-know-benefits-cure-of-iron-deficiency-exhaustion-8536636.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help