News Info
Go back
31 July, 2024, 08:15 AM
दांत दर्द हो या पेट की समस्याएं, इस एक औषधि से मिलेगा झटपट आराम, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
आयुर्वेद में बहुत सी जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है. ये जड़ी-बूटियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक भी मानी जाती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी औषधि के बारे में बताने जा रहे हैं कर रहे हैं जो शरीर पर अमृत की तरह काम करती है. यह औषधि पेट संबंधित समस्या और अन्य बीमारियों को तेजी से ठीक करने का काम करती है. आइए एक्सपर्ट से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
दरअसल हम बाते कर रहे हैं अजमोद औषधि की. ये एक ऐसी औषधि है जिसके इस्तेमाल से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. ये पेट संबंधित समस्या और अन्य बीमारियों को तेजी से ठीक करने का काम करती है. इसे आंतरिक और बाहरी दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं.
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सरफराज अहमद ने लोकल 18 को बताया कि अजमोद एक आयुर्वेदिक औषधि है. इसका इस्तेमाल बहुत सारी बीमारियों में किया जाता है. ये दांतों के दर्द को तेजी से ठीक करने का काम करती है और गले में होने वाले इन्फेक्शन को भी ठीक करती है. पेट की किसी भी तरह की बीमारी में इसका उपयोग करने से बीमारी तुरंत राहत मिल सकती है.
ये औषधि मूत्र संबंधित सभी विकारों को ठीक करने का काम करती है और पाइल्स जैसी गंभीर बीमारी को भी ठीक करने की क्षमता रखती है. इसका उपयोग कुष्ठ रोगों में भी किया जाता है और ये कुष्ठ रोगों को तेजी से ठीक करने का काम करती है.
डॉक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि इसका उपयोग चूर्ण बनाकर, दूध और पानी के साथ कर सकते हैं. पानी में भिगोकर इसका पानी भी पिया जा सकता है. इसे चाय के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसका चूर्ण बनाकर लेप भी लगाया जा सकता है. इसका उपयोग चिकित्सक की देखरेख में करना चाहिए. ये शरीर पर जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने से दर्जनों स्वास्थ्य लाभ देती है लेकिन इसका अत्यधिक सेवन शरीर पर दुष्प्रभाव भी डाल सकता है.
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-benefits-of-amjod-plant-for-tooth-pain-how-to-get-rid-of-stomach-problems-tips-for-good-health-8538034.html




