News Info

Go back
फ्रिज में कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं ब्रेस्ट मिल्क? डॉक्टर से जानें

31 July, 2024, 08:09 AM

फ्रिज में कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं ब्रेस्ट मिल्क? डॉक्टर से जानें

बच्चे के लिए मां का दूध अच्छा माना जाता है. हालांकि कुछ माताएं बच्चे के लिए दूध पंप करके रख देती हैं, ऐसे में ये सवाल उठता है कि दूध को कितने समय तक स्टोर किया जा सकता है.

Hindi HealthHow Long Can Breast Milk Be Stored In The Refrigerator Know From Doctor In Hindi
फ्रिज में कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं ब्रेस्ट मिल्क? डॉक्टर से जानें
बच्चे के लिए मां का दूध अच्छा माना जाता है. हालांकि कुछ माताएं बच्चे के लिए दूध पंप करके रख देती हैं, ऐसे में ये सवाल उठता है कि दूध को कितने समय तक स्टोर किया जा सकता है.
Published: July 31, 2024 8:44 AM IST

By Shweta Bajpai  |Edited by Shweta Bajpai 

   
Follow Us
ब्रेस्ट मिल्क (मां का दूध) शिशु के लिए सबसे पोषक और हेल्थी आहार है. कई बार ऐसा होता है कि मां को ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करके रखने की ज़रूरत पड़ती है ताकि जब भी बच्चे को दूध की जरूरत हो, उसे दिया जा सके. ब्रेस्ट मिल्क को सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है ताकि दूध की पोषकता और गुणवत्ता बनी रहे. आइए डॉ. आस्था दयाल (डायरेक्टर – आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी , सी के बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम) से जानते हैं कि ब्रेस्ट मिल्क को फ्रिज में कितने दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है.

ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करने के तरीके-

1. डीप फ्रीजर में- डीप फ्रीजर (माइनस 18°C या उससे नीचे) में ब्रेस्ट मिल्क को 6 महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है. हालांकि, 12 महीने तक भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि इसकी गुणवत्ता थोड़ी कम हो सकती है.

2. कमरे के तापमान पर- ब्रेस्ट मिल्क को कमरे के तापमान (25°C तक) पर 4 घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकता है. इस दौरान, दूध की गुणवत्ता और पोषक तत्व बने रहते हैं. यदि 4 घंटे से अधिक समय हो गया हो, तो दूध को फेंक देना चाहिए ताकि शिशु को कोई संक्रमण न हो.

3. फ्रिज में- अगर दूध को फ्रिज (4°C तक) में स्टोर किया जाए, तो यह 4 दिनों तक सुरक्षित रहता है.

ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करते समय इन बातों का ध्यान रखें-

1. दूध को ठंडा करना- अगर आपको ताजे पंप किए हुए दूध को तुरंत स्टोर करना हो, तो पहले उसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें और फिर उसे फ्रिज या फ्रीजर में रखें. ध्यान दें कि पहले से स्टोर किए हुए दूध को नए ताजे पंप किए हुए दूध के साथ न मिलाएं जब तक कि दोनों का तापमान समान न हो जाए. इससे दूध की क्वालिटी बनी रहती है और शिशु को सुरक्षित दूध मिलता है.

2. दूध को गरम करना- फ्रिज में स्टोर किए हुए दूध को गरम करने के लिए, एक कटोरी में गरम पानी लें और उसमें दूध की बोतल रखें. इस तरह से दूध धीरे-धीरे गरम होगा और इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहेंगे. कभी भी दूध को माइक्रोवेव में गरम न करें, क्योंकि इससे दूध के महत्वपूर्ण पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं और दूध की क्वालिटी भी प्रभावित हो सकती है. गरम पानी का उपयोग करके दूध को सही तापमान पर लाने का यह सबसे सुरक्षित और सही तरीका है.

3.सफाई रखें- दूध को पंप करने और स्टोर करने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धोना बहुत जरूरी है. दूध स्टोर करने के लिए हमेशा साफ और स्टरलाइज़ (sterilized) कंटेनर का उपयोग करें. इसके लिए आप गिलास या प्लास्टिक की बोतल का उपयोग कर सकते हैं. जब भी दूध स्टोर करें, कंटेनर पर तिथि और समय जरूर लिखें ताकि आप पहले का दूध पहले इस्तेमाल कर सकें और कोई भी दूध खराब न हो.

और इस बात का ज़रूर ध्यान रखें कि पिघला हुआ दूध दोबारा फ्रीजर में न रखें क्योंकि इससे दूध की क्वालिटी खराब हो सकती है. अगर दूध की गंध या रंग बदल गया है, तो उसे उपयोग न करें, यह खराब हो सकता है. पिघला हुआ दूध 24 घंटे तक फ्रिज में रखा जा सकता है, लेकिन इसे जल्द से जल्द उपयोग करना बेहतर होता है ताकि शिशु को ताजा और पोषक दूध मिल सके.

ब्रेस्ट मिल्क को सही तरीके से स्टोर करके आप अपने बच्चों को स्वस्थ और पोषक आहार प्रदान कर सकती हैं, चाहे आप घर पर हों या बाहर. सही स्टोरेज तकनीकों का पालन करने से दूध की क्वालिटी बनी रहती है और शिशु को सभी ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं.













Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/how-long-can-breast-milk-be-stored-in-the-refrigerator-know-from-doctor-in-hindi-7127180/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help