News Info
Go back
31 July, 2024, 08:05 AM
महिलाओं के ओवरी में गांठ होने पर दिखते हैं ये संकेत, समय रहते हो जाएं सतर्क
महिलाओं के ओवरी में गांठ बनना एक आम समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं. ऐसे में इसका समय रहते इलाज कराना जरूरी है.
Ovarian Cysts Symptoms: महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ओवरी बेहद जरूरी अंग हैं. ये अंडे पैदा करने और हार्मोन को संतुलित रखने का काम करते हैं. कभी-कभी ओवरी में गांठें बन सकती हैं, जिन्हें ओवेरियन सिस्ट कहते हैं. ये गांठें आमतौर पर नुकसान नहीं पहुंचाती हैं और अपने आप ही गायब हो जाती हैं, लेकिन कुछ मामलों में ये गंभीर भी हो सकती हैं. इसलिए इनके शुरुआती संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है.
ओवरी में गांठ के 4 शुरुआती संकेत
पेट में दर्द
ओवरी में गांठ होने का सबसे आम लक्षण पेट में दर्द है. यह दर्द हल्का या तेज हो सकता है और पेट के निचले हिस्से में या दोनों तरफ महसूस हो सकता है. यह दर्द मासिक धर्म के दौरान या उसके बाद भी हो सकता है.
पेट फूलना
ओवरी में गांठ होने से पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गांठ पेट के अंगों पर दबाव डालती है.
मासिक धर्म में बदलाव
ओवरी में गांठ होने से मासिक धर्म चक्र में बदलाव आ सकते हैं, जैसे कि मासिक धर्म अनियमित हो जाना, ज्यादा या कम ब्लीडिंग होना, या पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होना.
संबंध के दौरान दर्द
ओवरी में गांठ होने से यौन संबंध के दौरान दर्द भी हो सकता है. ऐसे में इसका समय रहते इलाज कराना जरूरी है.
ओवरी में गांठ होने के अन्य संभावित लक्षण
बार-बार पेशाब लगना
कब्ज
उल्टी
जी मिचलाना
कमर दर्द
थकान
वजन बढ़ना
ओवरी में गांठ क्यों होती है?
हार्मोनल असंतुलन: हार्मोन में असंतुलन होने से ओवरी में छोटी-छोटी गांठें बन सकती हैं.
एंडोमेट्रियोसिस: यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें गर्भाशय की परत गर्भाशय के बाहर बढ़ने लगती है.
पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS): यह एक हार्मोनल विकार है जिसमें ऑवरी में कई छोटी-छोटी गांठें बन जाती हैं.
अंडाशय का कैंसर: हालांकि यह बहुत कम होता है, लेकिन ओवरी में गांठ कैंसर का संकेत भी हो सकती है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/these-4-physical-changes-are-the-initial-signs-of-lump-in-the-ovaries-of-women-7127427/




