News Info
Go back
31 July, 2024, 08:03 AM
तेजी से घट रहा है वजन? कहीं डैमेज तो नहीं हो रहा है शरीर का ये अंग
पैंक्रियाटिक हमारे शरीर का जरूरी हिस्सा माना जाता है, ऐसे में कुछ संकेत इसके खराब होने का लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए.
पैंक्रियाटिक हमारे शरीर के पीछे की ओर पेट के ऊपरी भाग में स्थित होता है. इसका काम हमारे शरीर के लिए पाचन एंजाइम और हार्मोन का उत्पादन करना होता है. पैंक्रियाटिक लाइपेज के उत्पादन में मदद करता है जो फैट को पचाने वाला एंजाइम है. इसी तरह, यह प्रोटीन को पचाने वाले प्रोटीज एंजाइम और कार्बोहाइड्रेट को ठीक से पचाने वाले एमाइलेज के उत्पादन में मदद करता है. यह शरीर में शुगर को पचाने के लिए इंसुलिन का उत्पादन करने में भी मदद करता है.
हालांकि गलत जीवनशैली, खान-पान और कभी-कभी कुछ दवाओं के कारण शरीर का यह जरूरी अंग क्षतिग्रस्त हो सकता है. अगर समय रहते पैंक्रियाटिक के ठीक से काम न करने के लक्षणों को पहचान लिया जाए तो पैंक्रियाटिक कैंसर से बचा जा सकता है तो चलिए जानते हैं इन लक्षणों के बारे मे.
पैंक्रियाटिक डैमेज होने पर दिखते हैं ये लक्षण-
पेट दर्द- कभी-कभी अचानक पेट दर्द होना पैंक्रियाटिक की शिथिलता का संकेत हो सकता है. खराब पाचन के कारण शरीर में एंजाइम्स और बाइल जूस में गड़बड़ी हो जाती है. इससे दर्द, पैंक्रियाटिक में सूजन और अन्य बीमारियां हो सकती हैं.
वजन घटना- जब पैंक्रियाटिक डैमेज हो जाता है, तो भोजन से पोषक तत्वों का निकलना कम हो जाता है. इस स्थिति में आप चाहे कितना भी पौष्टिक खाना खा लें, आपका शरीर उसे अवशोषित नहीं कर पाएगा और इसका असर आपके वजन पर पड़ने लगेगा. धीरे-धीरे आपका वजन कम हो जाएगा और आप कमजोरी महसूस करेंगे.
उल्टी- पैंक्रियाटिक में समस्या होने पर भोजन पचाने वाले एंजाइम का स्राव कम हो जाता है. ऐसे में उल्टी और जी मिचलाना जैसे लक्षण महसूस होते हैं. अगर आप बहुत अधिक तैलीय खाना खाते हैं तो पैंक्रियाटिक फैट को तोड़ने में सक्षम नहीं होता है, जिसके कारण आपको अचानक उल्टी और मतली जैसा महसूस होने लगता है.
डायरिया- अगर आपको बार-बार डायरिया होता है तो आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है तो ये खराब पैंक्रियाज का संकेत हो सकता है. जब शरीर फैट और प्रोटीन को पचाने में असमर्थ होता है, तो यह दस्त का कारण बनता है.
पेट फूलना- कुछ लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पेट फूलने की समस्या होती है तो इसे पैंक्रियाटिक के विकार के रूप में देखा जा सकता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पैंक्रियाटिक हमारे भोजन को पचाने वाले गैस्ट्रिक एसिड का उत्पादन नहीं कर पाता है, जिसके कारण पेट फूलने की समस्या होने लगती है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/weight-loss-to-vomiting-signs-and-symptoms-of-pancreas-damage-7127499/




