News Info
Go back
30 July, 2024, 09:41 AM
क्यों होता है बच्चों में Fungal Nail Infection? जानें कारण और बचाव के उपाय
फंगल इंफेक्शन किसी भी व्यक्ति को हो सकता है. यह एक प्रकार का संक्रमण होता है, जो हवा, मिट्टी, पौधे और पानी में पाए जाते हैं. ऐसे में इसका खतरा बच्चों में ज्यादा देखने को मिलता है.
Fungal Nail Infection In Children: फंगल इंफेक्शन एक आम प्रकार का संक्रमण है, जो तब होता है जब कवक (फंगस) शरीर के किसी हिस्से को प्रभावित करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है. ये कवक हवा, मिट्टी, पौधे और पानी में पाए जाते हैं.
बच्चों के नाखूनों में फंगल इंफेक्शन एक आम समस्या है, जो अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती है. यह इंफेक्शन नाखूनों को पीला, मोटा और भुरभुरा बना सकता है. अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह गंभीर रूप ले सकता है. ऐसे में इसके कारण जानना बेहद जरूरी है.
बच्चों के नाखूनों में फंगल इंफेक्शन क्यों होता है?
लगातार गीले और गंदे मोजे या जूते पहनने से नाखूनों में नमी बनी रहती है, जिससे फंगस पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिल जाता है.
अगर परिवार के सभी सदस्य एक ही नाखून काटने के उपकरण का उपयोग करते हैं, तो फंगस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है.
स्विमिंग पूल, जिम या सार्वजनिक स्थानों पर नंगे पैर चलने से भी फंगल इंफेक्शन हो सकता है.
अगर किसी बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, तो उसे फंगल इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है.
नाखूनों को चबाने से नाखूनों में चोट लग सकती है और फंगस के लिए प्रवेश द्वार खुल जाता है.
बच्चों के नाखूनों में फंगल इंफेक्शन के लक्षण
नाखून पीले, भूरे या सफेद हो जाना
नाखून मोटा और भुरभुरा होना
नाखून के नीचे सफेद या पीले रंग का मलबा जमा होना
नाखून से बदबू आना
नाखून से आसपास की त्वचा में लालिमा और सूजन
नाखून टूटना या उखड़ना
घरेलू उपचार
तेल: नीम का तेल, ऑलिव ऑयल या टी ट्री ऑयल को नाखूनों पर लगाने से फंगस को मारने में मदद मिलती है.
बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे नाखूनों पर लगाएं. यह फंगस को बढ़ने से रोकता है.
लहसुन: लहसुन में एंटीफंगल गुण होते हैं. लहसुन की कली को कुचलकर नाखूनों पर लगाएं.
सेब का सिरका: सेब का सिरका फंगस को मारने में मदद करता है. सेब के सिरके को पानी में मिलाकर नाखूनों को धोएं
इन बातों का रखें ख्याल
बच्चों को नियमित रूप से नाखून काटने की आदत डालें.
बच्चों को साफ-सफाई का ध्यान रखना सिखाएं.
बच्चों को सार्वजनिक स्थानों पर नंगे पैर न चलने दें.
बच्चों को नाखून चबाने की आदत से दूर रखें.
बच्चों को स्वस्थ आहार दें.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/why-does-fungal-nail-infection-occur-in-children-know-the-causes-and-preventive-measures-7119902/




