News Info

Go back
आप भी खाते हैं फ्रोजन फूड? तो हो जाएं सावधान! बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

30 July, 2024, 09:38 AM

आप भी खाते हैं फ्रोजन फूड? तो हो जाएं सावधान! बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

आजकल लोगों के बीच फ्रोजन फूड का क्रेज खूब बढ़ा है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये हमारी सेहत के लिए घातक हो सकता है.

frozen food side-effects: आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक में फ्रोजन फूड और पैक्ड फूड को लेकर खूब क्रेज देखने को मिलता है. खासकर जिन लोगों के पास अधिक समय नहीं होता है या जिन्हें कुछ बनाना नहीं आता है वो लोग इन चीजों को खाना अधिक पसंद करते हैं. हालांकि शायद ही उन्हें इस बात का अंदाजा हो कि ये हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. ताजे खाने की तुलना में फ्रोजन फूड को स्वास्थ्य के लिए खराब माना जाता है.

दरअसल में हाइड्रोजेनेटेड पाम ऑयल का उपयोग किया जाता है. इन्हें लंबे समय तक स्टोर किया जाता है, इसमें हार्मफुल ट्रांस होता है. इसके साथ ही इन फूड्स में स्टार्च की मात्रा और ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है. फ्रोजन फूड और प्रिजर्व्ड फूड को फ्रेश बनाए रखने के लिए इनमें कई तरह के कैमिकल मिलाए जाते हैं. ये सभी चीजें मिलकर बाहर के खाने को सेहत के लिए खतरनाक बनाती हैं.

पिछले कुछ सालों में अमेरिका से लेकर भारत तक ऐसे फ्रोजन फूड का क्रेज तेजी से बढ़ा है. इसके साथ ही अपने देश की बात करें तो यहां मेट्रो शहरों में युवाओं के बीच जंक फूड का क्रेज खूब बढ़ा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह खाना मोटापा, लीवर, किडनी, दिल और शरीर के हर हिस्से को नुकसान पहुंचाता है. फ्रोजन फूड पदार्थों में सोडियम की मात्रा अधिक होने के कारण यह भोजन शरीर में कई समस्याएं पैदा करता है.

डायबिटीज का खतरा-डायबिटीज के मामले पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़े हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रोजन फूड को ताज़ा रखने के लिए स्टार्च का उपयोग किया जाता है. ये स्टार्च भले ही खाने के स्वाद को बढ़ाता हो, लेकिन ये इसे पचाना मुश्किल हो जाता है. इस तरह के खाने के सेवन से शरीर ग्लूकोज को शुगर में बदल देता है. ऐसे में ज्यादा चीनी के सेवन से डायबिटीज का खतरा बढ़ने लगता है. इसके चलते शरीर के ऊतकों को भी नुकसान पहुंचता है.

दिल के लिए घातक-

फ्रोजन और प्रोसेस्ड फूड आपको दिल की बीमारियां दे सकता है. फ्रोजन फूड में अधिक मात्रा में ट्रांस फैट होता है जो धमनियों में थक्के की समस्या पैदा करता है. इसके साथ ही ट्रांस फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इसके चलते हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही ऐसे भोजन में सोडियम की मात्रा अधिक होती है जो बीपी की समस्या पैदा करती है.

मोटापा बढ़ता है-

इस बात से हर कोई वाकिफ है कि फ्रोजन फूड में अच्छी मात्रा में फैट होता है, जिसके कारण मोटापा बढ़ता है. भले ही आप इन्हें पोषक तत्वों से भरपूर मानते हों, लेकिन डॉक्टर इसे सेहत के लिए धीमा जहर मानते हैं. इस तरह के भोजन में फैट में कार्बोहाइड्रेट या प्रोटीन की तुलना में दोगुनी कैलोरी होती है. जैसे कि अगर आप 1 कप फ्रोज़न चिकन खाते हैं तो इसमें लगभग 600 कैलोरी होती है.

कैंसर का खतरा-

आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रोजन फूड के चलते कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है. कई शोध बताते हैं कि फ्रोजन फूड खाने से पैंक्रियाटिक कैंसर का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है. खासकर फ्रोजन मीट के सेवन से. एक रिसर्च में ये भी बताया गया कि हॉट डॉग, फ्रोजन स्पाइसी नॉनवेज और सॉस खाने से कैंसर का खतरा 65 फीसदी तक बढ़ सकता है.










Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/do-you-often-consume-frozen-food-know-how-it-is-harmful-to-your-health-7122060/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help