News Info

Go back
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? डॉक्टर से जानें

30 July, 2024, 09:36 AM

बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? डॉक्टर से जानें

अक्सर बारिश के मौसम में लोगों को ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या होने लगती है, ऐसे में आइए डॉक्टर से जानते हैं इसके पीछे की वजह.

बारिश लगभग हर किसी को अच्छी लगती है, लेकिन बारिश के साथ कई परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है. इन्हीं में से एक है बारिश के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क. अक्सर बारिश के मौसम में लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखी जाती है. ऐसे में आइए डॉ. बिमल छाजेड़ ( फॉर्मर कंसलटेंट AIIMS और डायरेक्टर, साओल हार्ट सेंटर, नई दिल्ली) से जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है.

डॉ. बिमल छाजेड़ ने बताया कि बारिश के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे की बारिश के मौसम में वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ जाती है. इससे हवा का दबाव भी बढ़ता है. हवा के दबाव में बदलाव होने से हमारे शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इन सब कारणों से लोगों में तनाव और चिंता बढ़ जाती है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है.

कम शारीरिक गतिविधि: बारिश के मौसम में लोग अक्सर घर के अंदर ही रह जाते हैं और उनकी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं. नियमित व्यायाम न करने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है.

अस्वास्थ्यकर खानपान: बारिश के मौसम में लोग तले-भुने और मसालेदार खाने की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं. इन खाद्य पदार्थों में अधिक नमक और फैट होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं.

ऑक्सीजन की कमी : बारिश के मौसम में नमी और ठंडक के कारण बहुत से लोगों को श्वसन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. श्वसन समस्याओं के चलते शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जो ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकती है.

जलभराव और बीमारियां: बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है. इससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलती हैं. इन बीमारियों से शरीर में तनाव बढ़ता है और ब्लड प्रेशर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

नमक का सेवन: बारिश के मौसम में लोग अक्सर गर्मागर्म खाने की ओर आकर्षित होते हैं, जिसमें नमक की मात्रा अधिक होती है.ज्यादा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है.

सावधानियां और उपाय:

-बारिश के मौसम में भी नियमित व्यायाम करना जरूरी है. घर के अंदर योगा या स्ट्रेचिंग जैसे व्यायाम किए जा सकते हैं.

-तले-भुने और मसालेदार खाने से बचें. फलों, सब्जियों और हेल्दी स्नैक्स का सेवन करें

-ध्यान, मेडिटेशन और गहरी सांस लेने की तकनीकों का प्रयोग करें जिससे तनाव कम हो सके.

-नमक का सेवन कम करें

-घर के आस-पास पानी जमा न होने दें

-मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें

बारिश के मौसम में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए ये सावधानियां अपनाई जा सकती हैं.















Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/why-does-blood-pressure-increase-during-rainy-season-know-from-doctor-7123185/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help