News Info
Go back
30 July, 2024, 09:34 AM
समय से पहले महिलाओं में हो सकता है Premature Menopause, जानें लक्षण, कारण और बचाव के उपाय
प्रीमैच्योर मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है, जिसमें महिलाओं में 40 साल की उम्र से पहले ही रजोनिवृत्ति शुरू हो जाती है.इसके कई कारणों से हो सकता है और इसके लक्षण भी सामान्य रजोनिवृत्ति के समान होते हैं.
Premature Menopause Symptoms In Hindi: आमतौर पर महिलाओं में रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज 50 वर्ष की उम्र के आसपास होती है. लेकिन कुछ महिलाओं में यह 40 वर्ष की उम्र से पहले ही शुरू हो जाती है. इस स्थिति को प्रीमैच्योर मेनोपॉज या समय से पहले रजोनिवृत्ति कहा जाता है. यह स्थिति तब होती है जब अंडाशय अपने काम करना बंद कर देते हैं और एस्ट्रोजन का उत्पादन कम हो जाता है.
क्या प्रीमैच्योर मेनोपॉज जानलेवा होता है?
खुद प्रीमैच्योर मेनोपॉज कोई जानलेवा बीमारी नहीं है. हालांकि इसके कारण होने वाली कुछ जटिलताएं स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं. उदाहरण के लिए हड्डियों का कमजोर होना (ऑस्टियोपोरोसिस), हृदय रोग और मूड स्विंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
प्रीमैच्योर मेनोपॉज के लक्षण
मासिक धर्म चक्र में अनियमितता आना, महीनों तक पीरियड्स न आना
शरीर का अचानक गर्म हो जाना और पसीना आना
रात के समय ज्यादा पसीना आना
वजाइना में सूखापन और संबंध के दौरान दर्द होना
मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, चिंता और नींद न आना
हड्डियों का कमजोर होना, ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा
शरीर में दर्द और जोड़ों में दर्द होना
बार-बार सिरदर्द होना
दिल की धड़कन का तेज होना
प्रीमैच्योर मेनोपॉज के कारण
ऑटोइम्यून बीमारियां जैसे ल्यूपस, थायरॉइड रोग जैसी ऑटोइम्यून बीमारियां अंडाशय को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी अंडाशय को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
अंडाशय को हटाने वाली सर्जरी प्रीमैच्योर मेनोपॉज का सीधा कारण है.
कुछ दवाएं अंडाशय के कार्य को प्रभावित कर सकती हैं.
परिवार में किसी महिला को प्रीमैच्योर मेनोपॉज होने की स्थिति में, अन्य महिलाओं में भी होने का खतरा बढ़ जाता है.
बचाव के उपाय
हेल्दी चीजों का सेवन करना.
रोजना एक्सरसाइज या योग करना.
धूम्रपान, सिगरेट और शराब के सेवन से परहेज करें.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/women-may-have-premature-menopause-before-their-time-know-the-signs-causes-and-precautions-7121370/




