News Info

Go back
लिवर को हेल्दी कैसे रखें ? बाबा रामदेव से जानें हेपेटाइटिस इंफेक्शन से बचने के लिए योग और आयुर्वेदिक उपचार

30 July, 2024, 09:15 AM

लिवर को हेल्दी कैसे रखें ? बाबा रामदेव से जानें हेपेटाइटिस इंफेक्शन से बचने के लिए योग और आयुर्वेदिक उपचार

दुनिया में हर साल 13 लाख से ज़्यादा लोग हेपेटाइटिस की वजह से जान गंवाते हैं और हर 30 मिनट में 1 शख्स की मौत इस बीमारी से होती है। इसीलिए इस खतरनाक बीमारी के बारे में अवेयरनेस लाने के लिए हर साल आज के दिन वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। 

जल्दी जल्दी ये चैलेंज करने के बाद हममें से किसी को थकान होती या हमारी सांस फूलती तो समझ लीजिए कहीं ना कहीं लिवर में दिक्कत है क्योंकि जिगर में कमज़ोरी का पहला लक्षण है जरा ज़रा सी देर में थक जाना। इस वक्त जो मौसम चल रहा है उसमें बाढ़-बारिश की वजह से वायरल हेपेटाइटिस बढ़ रहा है जिसका घातक हमला लिवर पर होता है जो दूषित खाने और पानी से तो फैलता ही है कई बार इंफेक्टेड ब्लड के जरिए भी बीमार करता है। हेपेटाइटिस होने पर लिवर के टिश्यूज में इंफ्लेमेशन बढ़ने लगती है और वक्त पर इलाज ना हो तो कैंसर में भी बदल सकता है। W.H.O ने तो इसे लेकर लगातार अलर्ट कर रहा है। 187 देशों में स्टडी के बाद आई WHO 2024 Global Hepatitis Report के मुताबिक दुनिया में हर साल 13 लाख से ज़्यादा लोग हेपेटाइटिस की वजह से जान गंवाते हैं और हर 30 मिनट में 1 शख्स की मौत इस बीमारी से होती है। इसीलिए, इस खतरनाक बीमारी के बारे में अवेयरनेस लाने के लिए हर साल आज के दिन वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।

फिर तो जरुरी है कि हमारे दर्शक भी ये समझे कि इस बीमारी से कैसे बचे। हेपेटाइटिस के 5 स्ट्रेन हैं जिनमें हेपेटाइटिस A और E खाने-पीने से फैलते हैं। जबकि B,C और D इंफेक्टेड ब्लड चढ़ाने से फैलते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा मौत हेपेटाइटिस B से होती हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट बता रही हैं कि हेपेटाइटिस-C से तो लापरवाही होने पर ठीक होने के बाद भी मौत का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर योग को साथी बना लिया तो हेपेटाइटिस क्या कोई भी इंफेक्शन मौत का खौफ पैदा नहीं कर पाएगा। । क्योंकि, चाहे बीमारियों से बचाना हो या फिर इम्यूनिटी को फौलादी बनाना हो..योग-आयुर्वेद का कोई तोड़ नहीं है.

हेपेटाइटिस के लक्षण
यूरिन का पीला रंग
ज्यादा थकान
पेट दर्द
उल्टियां
पीली आंखें
पीली स्किन 
भूख ना लगना
 

लिवर प्रॉब्लम्स - क्या है वजह?
तला-भुना खाना
मसालेदार खाना
फैटी फूड्स 
जंक फूड 
रिफाइंड शुगर 
अल्कोहल
लिवर का काम 
500 से ज्यादा काम
एंजाइम्स बनाना
ब्लड फिल्टर करना
टॉक्सिंस निकालना
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
डाइजेशन
प्रोटीन बनाना
इम्यूनिटी बढ़ाना
लिवर बचाएं  क्या करें ?
शुगर कंट्रोल करें
वज़न कम करें
लाइफस्टाइल बदले
कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाएं
खतरे में लिवर - क्या है वजह?
हाई बीपी       
हाई शुगर          
हाई कोलेस्ट्रॉल
लिवर का रखें ख्याल 
यंग एज से रखें लिवर का ख्याल
शाकाहारी खाने से लिवर प्रॉब्लम कम
प्लांट बेस्ड फूड से फैटी लिवर ठीक
लिवर रहेगा हेल्दी -जब खाएंगे
मौसमी फल
हरी सब्जियां
साबुत अनाज
लो फैट डेयरी प्रोडक्ट




Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-keep-the-liver-healthy-learn-from-baba-ramdev-about-yoga-and-ayurvedic-treatment-to-treat-hepatitis-infection-2024-07-28-1063224
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help