News Info

Go back
रोज खाली पेट चबा लें कच्चे लहसुन की एक कली, सभी पूछेंगे क्या है सेहत का राज

30 July, 2024, 08:22 AM

रोज खाली पेट चबा लें कच्चे लहसुन की एक कली, सभी पूछेंगे क्या है सेहत का राज

लहसुन रसोई में मिलने वाली एक ऐसी सामग्री है जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों के इलाज तक में सदियों से किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे तत्व मिलते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कच्चे लहसुन की एक कली को खाने (Benefits of eating raw Garlic) से आपकी सेहत को क्या फायदे पहुंच सकते हैं।

लहसुन का स्वाद तो सभी को पसंद आता है। कोई भी सब्जी हो, बिना लहसुन के उसका स्वाद फीका ही लगता है। लेकिन आपको बता दें कि यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी लाजवाब है। इसमें मौजूद मौजूद पोषक तत्व और एंटी-माइक्रोबियल गुण आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। सदियों से इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए भी किया जाता आया है। इसलिए रोजाना सुबह के समय लहसुन की दो कच्ची कलियां चबाने से आपको ऐसे हैरान करने वाले फायदे (Benefits of Raw Garlic) मिलेंगे कि लोग आपसे आपकी सेहत का राज पूछना शुरू कर देंगे।

कोलेस्ट्रॉल कम होता है
लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जो आज के दौर में सभी के लिए जरूरी है। कम उम्र के लोगों में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या देखने को मिल रही है, जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिल के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

पुरुषों में इनफर्टिलिटी कम होती है
लहसुन खाने से पुरुषों की सेक्स ड्राइव बढ़ती है और इनफर्टिलिटी का खतरा भी कम होता है।

आर्थराइटिस के दर्द से राहत
लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसे खाने से आर्थराइटिस जैसी बीमारियों की वजह से होने सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इससे दर्द से आराम मिलता है और आर्थराइटिस के लक्षणों से आराम मिलता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है
लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए हाई बीपी के मरीजों के लिए लहसुन खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में काफी मदद मिलती है।

सर्दी-जुकाम से राहत
लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम से राहत दिलाते हैं। मानसून या बदलते मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है। ऐसे में लहसुन में मौजूद विटामिन-सी और बी6 इम्युनिटी मजबूत बनाते हैं, जिससे खांसी-जुकाम से आराम मिलता है।

एक्ने ठीक होते हैं
एक्ने त्वचा के पोर्स में बैक्टीरिया जमा होने की वजह से होते हैं। ऐसे में लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण एक्ने होने से रोकते हैं और अगर हो गए हैं, तो उन्हें जल्दी ठीक करने में भी मदद करते हैं।

अब जान लें कि कैसे खाएं लहसुन
लहसुन की गंध और स्वाद दोनों ही बहुत तेज होते हैं। इसलिए इसे खाना सब के बस की बात नहीं होती। इसलिए इसे खाने की शुरुआत आधे लहसुन से करें और धीरे-धीरे एक लहसुन की कली खाना शुरू करें। इसे आप टुकड़ों में काटकर भी खा सकते हैं, जिससे इसे खाने में आसानी होगी।








Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-benefits-of-eating-raw-garlic-kachha-lahsun-khane-ke-fayde-23767439.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help