News Info

Go back
मानसून में खांस-खांसकर हो गए हैं बेदम, छिल गया है गला, तो झटपट आराम के लिए अपनाएं कुछ असरदार उपाय

30 July, 2024, 08:05 AM

मानसून में खांस-खांसकर हो गए हैं बेदम, छिल गया है गला, तो झटपट आराम के लिए अपनाएं कुछ असरदार उपाय

मानसून में बैक्टीरिया और वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगता है। इस वजह से खांसी और जुकाम की समस्या भी काफी बढ़ जाती है। लगभग हर कोई खांसी से परेशान रहता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने वाले हैं जो खांसी का रामबाण इलाज (Home Remedies for Cough) माने जाते हैं। आयुर्वेद में भी इन उपायों को कारगर माना जाता है।

बारिश का मौसम आते ही अपने साथ सर्दी और खांसी की समस्या साथ लेकर आता है। इस मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी आपको खांसते हुए मिलेंगे। ऐसा मौसम में बदलाव के साथ-साथ वायरस के तेजी से फैलने की वजह से भी होता है। इसलिए इस मौसम में खांसी की समस्या काफी आम हो जाती है। अब ऐसे में अगर आपको भी या आपके परिवार में किसी को खांसी हो गई है, तो इसे ठीक करने के लिए आप कुछ उपायों की मदद ले सकते हैं।

हल्दी
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो खांसी से आराम दिलाने में मदद करते हैं। साथ ही, यह इन्फेक्शन की वजह से होने वाली सूजन को भी कम करता है। इसलिए खांसी ठीक करने के लिए रात को गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पिएं।

तुलसी
तुलसी में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो वायरस और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसलिए इसकी पत्तियां खाने से खांसी से आराम मिलता है। आप चाहें, तो इसकी कुछ पत्तियों को चबाकर खा लें या उनका रस निकालकर एक-दो चम्मच पिएं।

काली मिर्च
काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मौसम बदलने की वजह से होने वाले इन्फेक्शन को कम करते हैं। साथ ही, यह बलगम कम करने में भी मदद करती है। काली मिर्च को कूटकर एक चम्मच शहद में मिलाकर खा सकते हैं या इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं।

लहसुन
लहसुन में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खांसी को ठीक करने में काफी मदद करते हैं। साथ ही, इससे इम्युनिटी बढ़ती है, जिससे खांसी-जुकाम का संक्रमण कम होता है। इसलिए सुबह एक कली कच्चा लहसुन खाएं या उसे सलाद आदि में मिलाकर खाएं।

अदरक
अदरक गले की खराश और खांसी को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इन्फेक्शन के कारण होने वाली सूजन को कम करते हैं। इसे आप चाय में मिलाकर या पानी में उबालकर पी सकते हैं। इससे खांसी से जल्दी ही आराम मिल जाएगा।

शहद
शहद में भी एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो खांसी से आराम दिलाने में मदद करता है। इसलिए एक चम्मच शहद में हल्दी या तुलसी मिलाकर खाएं, इससे आपको कुछ ही दिनों में खांसी से आराम मिल जाएगा। साथ ही, अगर गले में खराश महसूस हो रही है, तो भी शहद खाने से आराम मिलेगा।









Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-home-remedies-to-cure-cough-in-monsoon-barish-ke-mausam-me-khasi-thik-karne-ke-upaay-23767855.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help