News Info

Go back
सिर्फ सिरदर्द और तनाव ही नहीं, रोजाना Head Massage लेने से कई समस्याओं से मिलती है राहत

30 July, 2024, 07:45 AM

सिर्फ सिरदर्द और तनाव ही नहीं, रोजाना Head Massage लेने से कई समस्याओं से मिलती है राहत

क्या आपने कभी किसी प्रोफेशनल से Head Massage ली है या फिर इसके बारे में सोचा है? अगर नहीं तो आपको अब यह शुरू कर देना चाहिए क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको इसके कुछ ऐसे फायदों से रूबरू कराने जा रहे हैं जो आपको भी हैरान कर देंगे। बता दें यह ब्लड प्रेशर से राहत दिलाने के साथ-साथ तनाव और नींद की समस्या में भी कारगर है।

रोजाना सिर की मालिश करना कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसके लिए आप चाहे किसी पेशेवर की मदद लें या फिर खुद से इसे करें। हर मायने में यह फायदेमंद ही साबित होती है। तनाव-चिंता और भागदौड़ भरी जिंदगी में हेड मसाज को डेली रूटीन में शामिल करने से गर्दन का पोस्चर तो सुधरता ही है, साथ ही हेयर ग्रोथ में भी शानदार इजाफा देखने को मिलता है। आइए आपको बताते हैं इसके कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में।

सिरदर्द से राहत
हेड मसाज से माइग्रेन के दर्द से राहत मिल सकती है। जब तनाव गर्दन, सिर और कंधे के आसपास बनता है, तो इससे सिर में तेज दर्द हो सकता है, जिसे माइग्रेन भी कहा जाता है। बहुत से लोग इस असहनीय पीड़ा को झेलते हैं। सिर की मालिश मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह में भी सुधार कर सकती है।

याददाश्त को बनाए बेहतर
हेड मसाज आपकी याददाश्त के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। यह आपके तंत्रिका तंत्र में ब्लड फ्लो को बढ़ाकर आपकी एकाग्रता और याददाश्त में सुधार कर सकती है।

स्ट्रेस से निजात
रोजाना सिर की मालिश करने से आपका तनाव तो कम हो ही सकता है, साथ ही ब्लड प्रेशर का स्तर भी सामान्य बना रहता है। जिससे दिल के दौरे या स्ट्रोक की संभावना कम हो जाती है।

अच्छी नींद
तनाव के साथ-साथ नींद की गुणवत्ता को बढ़ाने में भी हेड मसाज काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। सिर की मालिश आपको बेहतर नींद दे सकती है। यह आपको आराम दिलाती है जिससे आपको अच्छी नींद आ जाएगी।





Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-not-only-headache-and-stress-taking-head-massage-daily-provides-relief-from-many-problems-sir-ki-malish-karne-ke-fayde-23768274.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help