News Info

Go back
खाने के बाद आपका भी फूलने लगता है पेट तो जानें क्या करें?

27 July, 2024, 07:33 AM

खाने के बाद आपका भी फूलने लगता है पेट तो जानें क्या करें?

आइए जानते हैं कैसे आप इन आसान तरीकों से अपने पेट फूलने की समस्या को कम कर सकते हैं और अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं.

जब हम खाना खाते हैं, तो हमारे पेट में गैस बनती है. यह गैस पेट को फुला देती है और हमें असहज महसूस होता है. कुछ खाने-पीने की चीजें और आदतें इस समस्या को बढ़ा सकती हैं.

धीरे-धीरे खाएं: खाना हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर खाएं. इससे खाना अच्छे से पचता है और गैस बनने की समस्या कम होती है.

कम मसालेदार खाना खाएं: मसालेदार और तला-भुना खाना पेट फूलने का बड़ा कारण हो सकता है. इससे बचने के लिए हल्का और बैलेंस डाइट लें.

फाइबर युक्त खाना खाएं: फाइबर पेट के लिए बहुत अच्छा होता है. सलाद, फल, और हरी सब्जियां ज्यादा खाएं.

पानी पीने का तरीका बदलें: खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं. अगर पानी पीना है तो खाने से आधा घंटा पहले या एक घंटा बाद पिएं.

अजवाइन का पानी: खाने के बाद अजवाइन का पानी पीने से गैस की समस्या कम होती है. नहीं तो हींग का पाउडर गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पेट की गैस निकलती है.






Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-bloating-after-meals-heres-what-you-can-do-2746027
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help