News Info
Go back
27 July, 2024, 06:40 AM
बारिश थमने के बाद छाए रहे बादल, तापमान सामान्य 1 डिग्री कम
गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य 1 डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
28 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी हो सकती है
सागर. शहर में पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश गुरुवार को थम गई। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य 1 डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मुताबिक, मानसून ट्रफ ऊपर चली गई है। लो प्रेशर एरिया साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ गुजरात में है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 जुलाई से फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी हो सकती है। 29 और 30 जुलाई को उत्तरी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है।
Source:
https://www.patrika.com/sagar-news/clouds-remained-after-the-rain-stopped-temperature-1-degree-below-normal-18869808




