News Info

Go back
मोटापा कम करने में मददगार योगमुद्रासन डॉ. शिवरतन मीणा, योग विशेषज्ञ

19 July, 2015, 04:05 AM

मोटापा कम करने में मददगार योगमुद्रासन डॉ. शिवरतन मीणा, योग विशेषज्ञ

योग आपके शरीर को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। अगर आप मोटापे या पेट संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो योगमुद्रासन लाभकारी हो सकता है। जानते हैं इसके बारे में- लाभ : मोटापा, एसिडिटी और पाचनक्रिया दुरूस्त होकर सिर में रक्त की पूर्ति और एकाग्रता में इजाफा होता है। ऎसे करें सबसे पहले वज्रासन में बैठें, शरीर सीधा व दोनों हाथों को जांघों पर रखें, सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाते हुए पीठ के पीछे लाएं व बांयी कलाई को दाएं हाथ से पकड़ें। सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे की तरफ झुकाएं जब तक सिर जमीन को न छू ले पीठ को सीधा रखें और क्षमतानुसार रूकें। अब धीरे-धीरे सांस लेते हुए ऊपर की ओर आएं। हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए वापस जांघों पर ले आएं। सावधानी यह आसन सुबह के समय खाली पेट करना फायदेमंद होता है। अन्य स्थिति मे भोजन के 3 घंटे बाद कर सकते हैं। इसे 2-5 बार दोहराएं। नौ साल से कम उम्र के बच्चे इसे न करें। गर्भवती महिलाएं, चक्कर, ब्लड प्रेशर व गठिया के मरीज अभ्यास न करें। डॉ. शिवरतन मीणा, योग विशेषज्ञ - See more at: http://www.patrika.com/news/weight-loss/yoga-mudrasana-for-weight-loss-1070851/#sthash.81hsJ9ur.dpuf

Source:

Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help