News Info

Go back
आपको भी है बार-बार कान साफ करने की आदत? तो पहने जान लें ये बातें

26 July, 2024, 10:53 AM

आपको भी है बार-बार कान साफ करने की आदत? तो पहने जान लें ये बातें

हम अक्सर लोगों को देखते हैं कि वो नुकीली चीजों की मदद से अपने कानों को साफ करते हैं, हालांकि ऐसा करना गलत है, आइए जानते हैं कानों को साफ करने का सही तरीका.

बारिश का मौसम भले ही हर किसी को अच्छा लगता हो, लेकिन ये अपने साथ कई परेशानियां भी लाता है. जैसे कि संक्रमण और बीमारियां. इसके साथ ही बारिश के मौसम में एक समस्या और आम है और वो है कान में पानी जाना, जिसके चलते खुजली, संक्रमण का खतरा और कान में मैल जमने का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि कुछ लोगों को हर टाइम टू टाइम कान साफ करने की आदत होती है, जो कान में संक्रमण का कारण बन सकती है.

इनमें से कुछ लोग अक्सर चाबियों, टूथपिक और माचिस जैसी नुकीली चीजों से ही कान सफाई करने लगते हैं, लेकिन यहीं नुकीली चीजें कान के पर्दे को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिसके चलते कानों में परेशानी आ सकती है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि कान में जमा वैक्स हमारे कानों की सुरक्षा करने में मदद करता है. कई बार ये वैक्स बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, ऐसे में इसे खुद साफ करने के बजाए डॉक्टर के पास जाकर इसे निकलवा लें या फिर खुद ही हटा रहे हैं तो विशेष सावधानी बरतें. आइए जानते हैं कि कान साफ ​​करना चाहिए या नहीं.

क्यों होता है कानों में वैक्स?

जब हम एपने कान साफ करते हैं तो इसपर जमें ईयरवैक्स को हटा देते हैं, इसे हम जमी हुई गंदगी मानते हैं, लेकिम आपको जानकर अजीब लगेगा कि ये कानों को सूखने से बचाता है. इस वैक्स में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो कानों को अंदर से अपने आप साफ कर देते हैं. यहीं वैक्स जिसे हम गंदगी मानेत हैं कानों को कई समस्याओं से बचाता है.

जिसे हम कान की गंदगी मानते हैं वहीं हमारे कानों को सुरक्षित रखने के लिए एक फिल्टर के रूप में काम करता है
 वैक्स हमारे कानों को धूल, गंदगी, मिट्टी बचाता है और इन्हें कानों के अंदर जानें से रोकता है
कई बार जब हम खुद से कानों को साफ करने की कोशिश करते हैं तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है
इसी संक्रमण के चलते कई बार सुनाई देना बंद हो जाता है और कान अंदर से क्षतिग्रस्त हो सकता है
कान में संक्रमण के लक्षण-

कान में दर्द बना रहना
कानों का भरा हुआ महसूस होना
कभी-कभी आप बिल्कुल भी नहीं सुन पाते
आवाज न होने पर भी कानों में घंटियां बजना
कान में हमेशा खुजली होना
कानों से अजीब सी गंध आना
क्या खुद से कान साफ ​​करने चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो खुद से कान साफ करना गलत है. अगर वैक्स के कारण कानों में भारीपन या भरापन महसूस हो रहा है तो सावधानी के साथ ही कान साफ करें. कभी-कभी वैक्स और ब्लॉकेज बढ़ने के कारण भी सुनाई देना कम हो जाता है. ऐसे में खुद से बिल्कुल भी कान साफ ​​न करें और डॉक्टर के पास जाएं.

कैसे साफ करें कान-

खुद से कानों को साफ करने के लिए सबसे पहले एक साफ सूती कपड़ा लें. अब बेबी ऑयल की कुछ बूंदें कानों में डालें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें. अब कानों में जमा अतिरिक्त वैक्स को कपड़े से धीरे-धीरे निकालने की कोशिश करें. ध्यान रहे कि अपने कान साफ ​​करने के लिए कभी भी किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें.









Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/what-are-the-major-symptoms-of-ear-infections-know-how-to-remove-ear-wax-at-home-kaan-ki-gandagi-kaise-saaf-kare-7115494/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help