News Info

Go back
कद्दू के बीज कई गंभीर बीमारियों से कर सकते हैं बचाव, जानें डाइट में किस तरह से शामिल करना फायदेमंद

26 July, 2024, 10:40 AM

कद्दू के बीज कई गंभीर बीमारियों से कर सकते हैं बचाव, जानें डाइट में किस तरह से शामिल करना फायदेमंद

क्या आप जानते हैं कि कद्दू के बीजों का सेवन कर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं? आइए कद्दू के बीजों को खाने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं।

कहीं आप भी कद्दू के बीजों को बेकार समझकर फेंकने की गलती तो नहीं करते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि कद्दू के बीज आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। कद्दू के बीज में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर कद्दू के बीजों का सेवन करने की सलाह क्यों देते हैं। आचार्य श्री बालकृष्ण (1mg) से जानिए कद्दू के बीज के फायदे। 


मिलेंगे जबरदस्त फायदे 
कद्दू के बीज डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी को मैनेज करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कद्दू के बीज कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को भी कम कर सकते हैं। अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कद्दू के बीजों का सेवन करना शुरू कर दीजिए। गट हेल्थ को इम्प्रूव करने के लिए कद्दू के बीज फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं कद्दू के बीज हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं। 

कैसे करना चाहिए सेवन? 
आप कद्दू के बीजों को स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो स्मूदी में भी कद्दू के बीजों को डालकर कंज्यूम किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप कद्दू के बीजों को अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनाकर देख सकते हैं। इस तरह से कद्दू के बीजों का सेवन कर आप अपनी हार्ट हेल्थ को भी मजबूत बनाकर दिल से जुड़ी बीमारियों का शिकार बनने से बच सकते हैं। 

कद्दू के बीज में पाए जाने वाले तत्व
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कद्दू के बीजों में ओमेगा-6 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक कद्दू के बीज आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में असरदार साबित हो सकते हैं। हालांकि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लिमिट में रहकर ही कद्दू के बीजों का सेवन करना चाहिए।





Source:

https://www.indiatv.in/health/pumpkin-seeds-health-benefits-kaddu-ke-beej-khane-ke-fayde-2024-07-25-1062701
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help