News Info

Go back
बार-बार 50 के करीब पहुंच रहा सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल, डॉक्टर से जानें ऐसा होना कितना खतरनाक?

25 July, 2024, 09:22 AM

बार-बार 50 के करीब पहुंच रहा सीएम केजरीवाल का शुगर लेवल, डॉक्टर से जानें ऐसा होना कितना खतरनाक?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाई ब्लड शुगर दवा से कम किया जा सकता है लेकिन लो शुगर एक साइलेंट किलर की तरह होता है. बिना टेस्ट लो ब्लड शुगर की जानकारी भी नहीं लगती है.

Low Sugar Level : आम आदमी पार्टी का आरोप है कि जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल (Arvind Kejriwal Sugar Level) लगातार नीचे गिर रहा है. कई बार तो उनका शुगर लेवल 50 तक भी पहुंच चुका है. डॉक्टरों का भी मानना है कि ब्लड शुगर लेवल कम होना, हाई होने की तरह ही खतरनाक है. इससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं अगर किसी का शुगर लेवल 50 तक पहुंच जाए तो क्या होगा, यह कितना खतरनाक है...
  
कितना शुगर लेवल लो माना जाता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक,किसी डायबिटीज मरीज में ब्लड शुगर कम का मतलब 80 mg/dL से कम होना है. अगर ये रीडिंग 40 mg/dLसे कम होती है तो ये बेहद गंभीर और खतरनाक हो सकता है. अगर लगातार कई घंटों तक इसी लेवल पर शुगर लेवल है तो उस व्यक्ति के कोमा में जाने का भी खतरा रहता है.

लो ब्लड शुगर कितना और क्यों खतरनाक
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाई ब्लड शुगर दवा से कम किया जा सकता है लेकिन लो शुगर एक साइलेंट किलर की तरह होता है. बिना टेस्ट लो ब्लड शुगर की जानकारी भी नहीं लगती है. लो शुगर होने पर हाइपोग्लाइसीमिया हो जाता है, जो ज्यादा जोखिमभरा हो सकता है. अगर हाइपोग्लाइसीमिया का सही समय पर इलाज न किए जाए तो मरीज कोमा में भी जा सकता है, उसकी मौत तक हो सकती है. 

लो ब्लड शुगर का लक्षण
1. शरीर ठंडा पड़ जाना
2. हाथ-पैरों में कंपकंपी
3. शरीर में झुनझुनाहट

ब्लड शुगर लो होने का कारण

जब खाने के बीच ज्यादा गैप होता है
हेल्दी डाइट न होना
बहुत ज्यादा गर्मी में रहना
बहुत ज्यादा वर्कआउट करना
डायबिटीज के मरीज इंसुलिन लेते हैं लेकिन खाना नहीं खाते तो शुगर लो हो सकता है.

ब्लड शुगर का इलाज क्या है

1. शरीर में थकान या कमजोरी महसूस होते ही ग्लूकोज के लेवल को मेंटेन करने के लिए बिस्किट, चीनी, आइसक्रीम, कैंडी, कॉफी और मीठी चीजें खाएं.
2. मीठा खाने से आराम न हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.
3. बेहोशी की कंडीशन में तुरंत अस्पताल लेकर जाएं.

शुगर लेवल कैसे मेंटेन करें

1. सही खानपान रखें. अपने कार्ब्स पर नजर बनाए रखें.
2. घर पर बना खाना ही खाएं.
3. एक सही रुटीन फॉलो करें, हर दिन एक ही समय पर खाना खाएं.
4. डायबिटीज मरीज नींद से समझौता न करें.
5. इंसुलिन लेवल की समय-समय पर जांच करें.
6. खाना खाने से पहले और बाद में इंसुलिन चेक करने न भूलें.









Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/delhi-cm-arvind-kejriwal-sugar-level-drop-know-which-level-of-blood-sugar-is-dangerous-2745388
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help