News Info
Go back
25 July, 2024, 09:13 AM
हर मर्ज की दवा है इस चीज का पानी! सुबह-सुबह पी लें तो कुछ ही दिनों में शरीर में दिखने लगेगी शक्ति, 2 रुपये से भी कम खर्च
Drinking Fenugreek Water: मेथी के दाना अपने आप में अद्भुत औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. हजारों सालों से चीन और भारत में इसे मेडिसीन के रूप में अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि भारत में मेथी को मसाले के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन कभी-कभी. पर आधुनिक विज्ञान ने भी यह सिद्ध कर दिया है कि मेथी के दाने कई मेडिसीनल गुणों से पूर्ण है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 11 ग्राम मेथी के दाने में 3 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम प्रोटीन, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रैट के अलावा आयरन मैग्नीज, मैग्नीशियम सहित कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इसलिए यदि आप सुबह उठते ही खाली पेट मेथी का पानी पी लें तो एक साथ आपके शरीर को कई तरह की शक्तियां आ जाएगी. इसके लिए रात में एक चम्मच मेथी के दाने को पानी में भिगो दे और सुबह इसे छानकर पी लें. इसका खर्च भी बेहद मामूली है.
मेथी के पानी पीने से फायदे
मेथी के पानी का यदि आप सुबह-सुबह खाली पेट सेवन कर लेंगे तो कुछ ही दिनों में पाचन संबंधी हर तरह की समस्याओं से निजात मिल सकती है. मेती में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो बोओल मूवमेंट को बूस्ट करता है. इससे कब्ज संबंधी समस्या का निदान हो सकता है. मेथी का पानी आंतों की कोशिकाओं को रिलेक्स फील कराता है. इसलिए जिसका डाइजेशन खराब है, उसके लिए मेथी का पानी रामबाण है.
मेथी में फाइबर के कारण जब आप सुबह में मेथी पानी पी लेंगे तो आपको पूरा दिन भूख का अहसास बहुत कम होगा. मेथी का पानी पीने से मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है जिससे कैलोरी बर्न बढ़ जाता है. यानी जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, वह अगर सुबह में मेथी का पानी पी लें तो यह बहुत मदद कर सकता है.
हेल्थलाइन की खबर में एक स्टडी के हवाले से बताया गया है कि डायबिटीज के मरीज अगर रोजाना 5 ग्राम मेथी के दाने का सेवन दिन में दो बार करे तो दो महीने के अंदर ब्लड शुगर लेवल सामान्य हो सकता है. इतना ही नहीं इससे पेट की चर्बी, मोटापा और एचबी1एसी भी कम हो सकता है.
मेथी के पानी का यदि कोई पुरुष सेवन करे तो इसका फायदा उसे ज्यादा मिलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक मेथी पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन लेवल को बढ़ा देता है. कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि मेथी पुरुषों में कामोत्तेजना को बढ़ाता है. एक स्टडी में पाया गया कि जब 300 मिलीग्राम मेती के पाउडर को 8 सप्ताह तक दिन में दो बार सेवन किया गया तो टेस्टोस्टेरॉन लेवल में बहुत ज्यादा इजाफा हो गया.
स्टडी के मुताबिक मेथी के पानी भूख को कंट्रोल करता है. इसके साथ ही यह हार्ट के लिए भी बहुत अच्छा होता है. मेथी से कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसेराइड्ल लेवल कंट्रोल रहता है. वही एक अध्ययन में यह भी पाया गया कि जिन लोगों को हार्ट बर्न की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें मेथी के पानी पीने से बहुत फायदा मिलता है. मेथी में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होता है जिस कारण यह कोशिकाओं में सूजन नहीं होने देता है. इससे कई तरह की क्रोनिक बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है.
Source:
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-powerful-health-benefits-of-drinking-fenugreek-water-on-empty-stomach-lose-weight-boost-digestion-8521883.html




