News Info
Go back
25 July, 2024, 09:08 AM
क्या बेकिंग सोडा से चांद की तरह चमकने लगेंगे आपके दांत, एक्सपर्ट ने बताया फॉर्मूला, मामूली खर्च में समाधान
Teeth Whitening Formula: पर्सनैलिटी में निखार के लिए स्किन केयर, हेयर स्टाइल के बाद सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है चमकते हुए दांत. लेकिन कई वजहों से दांतों का सफेद होना मुश्किल होता जा रहा है. ऐसे में यदि आपको भी दांतों की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है. दांत सफेद नहीं हो रहे हैं, दांतों में दाग-धब्बे हैं, दांतों से बदबू आ रही है तो ये खबर आपके लिए है. एक्सपर्ट बता रहे हैं कि दांतों को चांद की तरह चमकीला बनाने के लिए इंटरनेट पर इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें. इसके बजाय ठोस रूप से दांतों को साफ करें. इंटरनेट पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पैरोक्साइड दांतों को चांद की तरह चमका देंगे. आइए जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है.
बेकिंग सोडा क्या सच में दांत साफ करता
एक्सपर्ट एंजेला हादी बताती हैं कि ब्रश करते समय थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और उसमें हाइड्रोजन पैरोक्साइड मिक्स कर दें. आप इसमें कुछ पानी भी मिला सकते हैं. अब इससे हल्का-हल्का ब्रश करें. कुछ ही दिनों में मोतियों जैसे आपके दांत चमकने लगेंगे. इंडियन एक्सप्रेस की खबर में यही बात जब डेंटिस्ट डॉ. गुनिता सिंह से पूछा कि क्या सच में बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पैरोक्साइड दांतों को सफेद कर देंगे. डॉ. गुनिता सिंह ने बताया कि अगर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल टूथपेस्ट के साथ किया जाए तो यह दांतों के दाग-धब्बे को छुड़ा सकता है और इसका रिजल्ट भी बढ़िया आ सकता है. बेकिंग सोडा अपघर्षी होता है यानी किसी भी चीज से दाग को खरोंचकर निकाल देता है. लेकिन चूंकि यह खरोंचने का काम करता है, इसलिए यह दांतों की सबसे बाहरी परत इनामेल को भी घिसने लगेगा. इनामेल लेयर जब हटने लगेगी तो दांतों में कई तरह की दिक्कतें सामने आने लगेंगी. इसलिए एक-आध बार तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन यदि आपने इसका इस्तेमाल ज्यादा समय कर लिया तो दांतों के इनामेल को खरोंचकर बाहर निकाल देगा और फिर दांतें खोखले होने लगेंगे.
हाइड्रोजन पैरोक्साइड से नुकसान
डॉ. गुनिता सिंह ने बताया कि जहां तक हाइड्रोजन पैरोक्साइड की बात है तो जितने भी ऑक्सिडाइज चीजें हैं उसमें भी साफ करने वाला गुण होता है लेकिन यह भी इनामेल की परत को उखार देगा. अगर हाइड्रोजन पैरोक्साइड का इस्तेमाल टूथपेस्ट के अंदर होता है तो यह सही तरीका है लेकिन बेकिंग सोडा के साथ इसका इस्तेमाल और ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा और इससे मसूड़ो में जलन भी पैदा होगी. अगर आप लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करते हैं तो इसका नुकसान बहुत ज्यादा होगा. फिर दांतों की सेंसिटिविटी ही खत्म होने लगेगी. ऐसे में इन केमिकलयुक्त चीजों का इस्तेमाल न करें. यदि आप सच में दांतों को सफेद बनाना चाहते हैं तो सिगरेट, शराब, प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें. रोजाना डाइट में हरी पत्तीदार सब्जियों को शामिल करें. दो बार ब्रश करें और दांतों के लिए स्ट्राबेरी और केला खाएं. अगर कुछ दिक्कत है तो दांतों के डॉक्टर को दिखाएं.
Source:
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-your-teeth-will-start-shining-like-the-moon-with-just-2-things-expert-give-guaranteed-formula-dant-safed-karne-ka-tarika-8521421.html




