News Info
Go back
25 July, 2024, 09:00 AM
औषधीय गुणों की खान है ये बड़ा फल, वेट लॉस - थायराइड जैसी कई बीमारियों में कारगर
कटहल के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा. इसकी सब्जी बेहद ही स्वादिष्ट होती है. कटहल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है इस वजह से इसे सेहत का खजाना भी माना जाता है. इसके साथ ही ये कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स माना जाता है. ऐसे में आइए इस खबर में एक्सपर्ट से जानते हैं इस स्वादिष्ट सब्जी के फायदों को बारे में.
कटहल में प्रमुख रूप से विटामिन सी, विटामिन बी6, फाइबर, पोटैशियम, और फोलेट पाया जाता है. इसके साथ ही यह कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स माना जाता है. ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
कटहल खाने के फायदे की बात करें तो इसके सेवन से आपकी हार्ट से जुड़ी परेशानियां दूर होती है. कटहल पोटैशियम, फाइबर, और विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है. ये सभी तत्व हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं.
यदि आप थायराइड जैसी बीमारी से गुजर रहे हैं तो आपको कटहल का सेवन करना चाहिए. कटहल में मौजूद पोषक तत्व आपकी इस समस्या का समाधान करेंगे. कटहल में पाया जाने वाला कॉपर थायराइड को कंट्रोल करने में असरदार है.
इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम हार्ट के लिए लाभदायक होता है. ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है, जबकि फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.
कटहल के सेवन से आप अपने बढ़ते वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं. इसके सेवन से आपका बिगड़ा हुआ मेटाबॉलिज्म कंट्रोल होता है. इसके साथ इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो हमारे पाचन को भी मजबूत बनाता है.
Source:
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-benefits-of-jackfruit-for-thyroid-patients-weight-loss-tips-in-hindi-8522027.html




