News Info

Go back
इस कैंसर की चपेट में ज्यादा आते हैं वयस्क, ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान

25 July, 2024, 08:53 AM

इस कैंसर की चपेट में ज्यादा आते हैं वयस्क, ये लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान

ग्लियोब्लास्टोमा एक गंभीर है, जिसकी चपेट में वयस्क जल्दी आते हैं, ऐसे में इसे लेकर सावधान होने की जरूरत है.

कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जिसका नाम सुनते ही हर कोई घबरा जाता है. इन्हीं में से एक है ग्लियोब्लास्टोमा, ये एक तेजी से फैलने वाला कैंसर है जो मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करता है. ये एस्ट्रोसाइट्स से शुरू होता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह भयानक कैंसर, वयस्कों में ब्रेन ट्यूमर के 50% से अधिक के लिए जिम्मेदार होता है. ये हेल्दी टिशू को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है और मस्तिष्क के अन्य क्षेत्रों में फैल सकता है. ऐसे में इसके लक्षणों और कारणों को समय पर पहचानना बेहद जरूरी है.

ग्लियोब्लास्टोमा के कारण

ग्लियोब्लास्टोमा के सटीक कारणों का पता हालांकि अभी तक नहीं चल पाया है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह तब विकसित होता है जब ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड्स के सेल्स डीएनए चेंजेस से गुजरते ेेहैं. ये परिवर्तन कैंसर कोशिकाओं को तेजी से पुन: उत्पन्न करने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे एक ट्यूमर बनता है जो आसपास की नसों और मस्तिष्क वर्गों पर दबाव डालता है, जिससे से परेशानी होने लगती है.

ग्लियोब्लास्टोमा के लक्षण-

-दोहरी या धुंधली दृष्टि

– सिरदर्द

-भूख में कमी

– याददाश्त संबंधी समस्याएं

-व्यक्तित्व में बदलाव

– मांसपेशियों में कमजोरी

-संतुलन संबंधी समस्याएं

-मतली और उल्टी

-दौरे

-बोलने में कठिनाई

-सुन्नता या झुनझुनी जैसी परेशानी

ग्लियोब्लास्टोमा के जोखिम कारक-

ग्लियोब्लास्टोमा के साथ कई जोखिम कारक जुड़े हुए हैं जैसे यह वृद्ध लोगों में अधिक आम है, हालांकि यह किसी भी उम्र में हो सकता है. माइक्रोवेव जैसे आयनकारी विकिरण के संपर्क में आने से जोखिम बढ़ जाता है.

ग्लियोब्लास्टोमा का उपचार-

वर्तमान में, ग्लियोब्लास्टोमा का कोई ज्ञात इलाज नहीं है. उपचार ट्यूमर को हटाकर या सिकोड़कर लक्षणों को कम किया जाता है. प्रारंभिक उपचार में अक्सर ट्यूमर को हटाने के लिए क्रैनियोटॉमी शामिल होती है, इसके बाद रेडिएशन और कीमोथेरेपी की जाती है. जब सर्जरी कोई विकल्प नहीं होता है, तो रेडिएशन और कीमोथेरेपी ट्यूमर को प्रबंधित करने में मदद करती है.



















Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/what-is-glioblastoma-know-symptoms-risk-factors-and-treatment-for-this-type-of-cancer-7110466/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help