News Info
Go back
25 July, 2024, 08:41 AM
कहीं नॉन-स्टिक बर्तन आपके फेफड़ों को अंदर से खोखला तो नहीं कर रहे?
आजकल नॉन-स्टिक बर्तनों का चलन खूब चला है, लेकिन क्या आपको पता है ये आपके फेफड़ों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं?
Teflon flu: बदलते जमाने के साथ कपड़ों के साथ किचन में रखे बर्तन भी बदल गए हैं. जहां लोग पहले मिट्टी के या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करते थे, वहीं अब लोग नॉनस्टिक बर्तनों पर आ गए हैं. ये जहां देखने में अच्छे लगते हैं तो वहीं इन्हें साफ करना आसान होता है, लेकिन क्या आपको पता है ये आपको बीमार कर सकते हैं. जी हां आप सही सुन रहे हैं नॉनस्टिक बर्तनों से आपको टेफ्लॉन फ्लू का खतरा हो सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये क्या तो चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं.
टेफ्लॉन फ्लू क्या है?
टेफ्लॉन फ्लू इन दिनों तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है. टेफ्लॉन फ्लू नॉनस्टिक बर्तनों से निकलने वाले धुएं के चलते होता है. कई बार नॉनस्टिक बर्तनों में खाना खाते समय में अजीब सी गंध आती है या फिर इन बर्तनों में खाना खाने के बाद कमजोरी, थकान और सिरदर्द, बुखार की समस्या होने लगती है. ऐसा टेफ्लॉन फ्लू के कारण हो सकता है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि ये इतना खतरनाक है कि ये आपके फेफड़े, किडनी और लिवर जैसी अंगों को प्रभावित कर सकता है. इसके साथ ही ये कैंसर जैसी गंभीर बीमरी का संकट भी खड़ा कर सकता है.
टेफ्लॉन फ्लू के कारण-
‘टेफ्लॉन फ्लू’ को मेडिकल की भाषा में पॉलिमर फ्यूम फीवर भी कहा जाता हैय ये परेशानी नॉनस्टिक कुकवेयर के अधिक गर्म होने पर होती है. जब नॉनस्टिक पैन, विशेष रूप से पॉलीटेट्राफ्लुओरोएथिलीन (पीटीएफई) से बने पैन, जिसे हम टेफ्लॉन भी कहते हैं उसे 500°F (260°C) से ऊपर के तापमान पर गर्म किया जाता है, तो ये धुआं छोड़ता है. इसके चलते इस धुएं में पेरफ्लूरूक्टेनोइक एसिड (पीएफओए) और अन्य फ्लोराइडयुक्त यौगिक जैसे जहरीले कैमिकल होते हैं, जो सांस के साथ लेने पर हानिकारक हो सकते हैं.
टेफ्लॉन फ्लू के लक्षण-
-सिरदर्द
-ठंड लगना
-बुखार
-जी मिचलाना
-सीने में जकड़न
खांसी
-गला खराब होना
ये लक्षण आमतौर पर एक्सपोज़र के कुछ घंटों बाद दिखाई देते हैं और कुछ दिनों तक रह सकते हैं. हालांकि स्थिति आम तौर पर गंभीर नहीं होती है, लेकिन यह असुविधाजनक और चिंताजनक हो सकती है.
कैसे बचें-
-सेफ टेंपरेचर पर पकाएं: नॉनस्टिक पैन को ज़्यादा गर्म करने से बचें. अगर आपको तेज आंच पर कुछ बनाना है तो अन्य प्रकार के कुकवेयर जैसे स्टेनलेस स्टील या लोहे के बर्तनों पर विचार करें.
-अपनी रसोई को हवादार बनाएं: एग्ज़ॉस्ट पंखे का उपयोग करके या खिड़कियां खोलकर रसोई घर में सही वेंटिलेशन रखें. इससे धुएं को बाहर निकालने में मदद मिलती है.
-नए पैन का उपयोग करें: यदि आपके नॉनस्टिक पैन पुराने या खरोंच वाले हो गए हैं तो उन्हें बदल दें. क्षतिग्रस्त पैन अधिक धुआं छोड़ सकते हैं.
-पहले से गरम न करें: खाली नॉनस्टिक पैन को पहले से गरम न करें, क्योंकि यह जल्दी ही हाई टेंपरेचर तक पहुंच सकता है. गैस शुरु करने से पहले पैन में तेल डालें.
-तेज़ गर्मी में खाना पकाने से बचें: नॉनस्टिक कुकवेयर के साथ खाना पकाने के उन तरीकों से दूर रहें जिनमें हाई टेंपरेचर की जरूरत होती है, जैसे कि उबालना या भूनना.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/teflon-flu-non-stick-cookware-spreading-dangerous-disease-know-its-symptoms-and-causes-7112127/




