News Info
Go back
25 July, 2024, 08:39 AM
World IVF Day 2024: क्या IVF करवाने पर होती है सिजेरियन डिलीवरी? जानें इससे जुड़े कुछ मिथक और उनके सच
जहां एक ओर IVF को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा है तो वहीं इसे लेकर आज लोगों के मन में कई सलाव हैं, ऐसे में आज हम जानेंगे इनसे जुड़े जवाबों के बारे में.
World IVF Day 2024: मां बनना हर महिला का सपना होता है. हालांकि कई कारणों के चलते कई महिलां गर्भ धारण नहीं कर पाती है, जिसके चलते वो इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) का सहारा लेती है. इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) को अक्सर उन जोड़ों के लिए वरदान माना जाता है जो नैचुरल तरीके से बच्चों को जन्म देने में असमर्थ हैं. हालांकि आज भी कुछ लोग IVF का सराहा लेने से कतराते हैं, इसकी पीछे जानकारी की कमी हो सकती है. ऐसे में आज हम आपको उस 5 सलावों के जवाब बताएंगे, जिन्हें लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं.
IVF के बारे में 5 आम मिथक-
मिथक: IVF करवाने पर होती है सिजेरियन डिलीवरी?
तथ्य: डॉक्टर्स की मानें तो IVF प्रेगनेंसी भी नॉर्नल प्रेगनेंसी की तरह होती है. गर्भवती महिला को सिजेरियन डिलीवरी या वजाइनल डिलीवरी से गुजरना होगा या नहीं, यह कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे मल्टीपल जेस्टेशन, पर प्रेगनेंसी बीएमआई, प्रीनेटल हेल्थ और वर्तमान गर्भावस्था की स्थिति. आईवीएफ के माध्यम से गर्भवती होने पर नॉर्मल डिलीवरी भी संभव होती है.
मिथक: मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए आईवीएफ सफल नहीं है?
तथ्य: अधिक वजन होना IVF या नैचुरल रूप से प्रेगनेंट होने दोनों ही प्रक्रियाओं में बड़ी बाधा डाल सकता है. हालांकि, यह पूरी तरह से मिथक है कि IVF केवल उन महिलाओं के लिए सफल है जिनका वजन कम होता है. हेल्दी महिलाएं भी इसका सहारा ले सकती हैं.
मिथक: आईवीएफ के माध्यम से पैदा हुए बच्चे असामान्य होते हैं या उनमें कुछ जन्म दोष होते हैं?
तथ्य: आमतौर पर IVF को सुरक्षित प्रक्रियाओं में से एक माना जाता है. हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि IVF द्वारा जन्में बच्चे अब नॉर्मल या बर्थ डिफेक्ट्स के साथ पैदा होते हैं. हालांकि ये गलत है. IVF में भी कुछ जन्म दोषों वाले बच्चे को जन्म देने की संभावना नैचुरल प्रेगनेंसी के समान है. आईवीएफ प्रक्रिया से पैदा हुए बच्चे अन्य बच्चों की तरह ही स्वस्थ और सामान्य होते हैं.
मिथक: आईवीएफ केवल यंग कपल्स के लिए है?
तथ्य: एज फैक्टर फर्टिलिटी क्षमता निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. हालांकि IVF सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए प्रभावी हो सकता है, जिसमें मेनोपॉज के बाद के चरण की महिलाएं भी शामिल हैं. अंडे की गुणवत्ता और मात्रा में कमी के कारण बढ़ती उम्र के साथ आईवीएफ की सफलता दर में गिरावट आ सकती है.
मिथक: अनानास खाने से महिलाओं में आईवीएफ के परिणाम बेहतर होंगे?
तथ्य: ये स्टेटमेंन बिल्कुल गलत है. आईवीएफ परिणामों में सुधार के लिए अनानास या किसी अन्य विशिष्ट भोजन खाने का कोई संबंध नहीं है.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/world-ivf-day-2024-5-common-myths-and-facts-about-in-vitro-fertilization-7112532/




