News Info

Go back
Migraine Pain? ये घरेलू नुस्खा है रामबाण, आजमाएं और पाएं तुरंत राहत

24 July, 2024, 08:30 AM

Migraine Pain? ये घरेलू नुस्खा है रामबाण, आजमाएं और पाएं तुरंत राहत

Migraine Pain : पत्रिका की घर बैठे निशुल्क डॉक्टरी सलाह से जुड़ी पहल लाइफलाइन के तहत विभिन्न राज्यों से पाठकों ने नेचुरोपैथी से जुड़े सवाल भेजे हैं।

Migraine Pain : एक पाठक, मेरी उम्र 18 साल है, मुझे माइग्रेन (Migraine Pain) की शिकायत रहती है। क्या प्राकृतिक चिकित्सा में इसका कोई इलाज है। यदि है तो कितने दिनों तक इलाज चलेगा?
माइग्रेन का सरदर्द? ये घरेलू नुस्खा है रामबाण Migraine Pain? Home remedies are a panacea
आमतौर पर इस दर्द के कई कारण होते हैं जैसे कि पेट में गर्मी, तनाव, शरीर गर्म होना। माइग्रेन (Migraine Pain) होने पर अपने पेट को ठंडा करें। आपको अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त करना होगा। ठंडा पानी पीएं। भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाएं। खाली पेट न रहें। अगर कब्ज या एसिडिटी की समस्या है तो अपने पेट पर ठंडे पानी में भिगोया हुआ गीला कपड़ा बांध लें, कुछ देर बाद आप अपने सिर पर भी गीला कपड़ा बांध सकते हैं। बहुत जल्दी आराम मिलेगा। हर रात सोने से पहले अपने पैरों को गुनगुने पानी में डालकर रखें।

हरिनाथ, मैं पिछले तीन वर्षों से पाइल्स की समस्या से ग्रसित हूं। मेरी उम्र 58 वर्ष है। क्या नैचुरोपैथी में इसका इलाज संभव है?
इसका बड़ा कारण कब्ज की समस्या है। इसे दूर करने के लिए खूब पानी पीएं। फाइबर की कमी न होने दें। अपने भोजन में मोटे अनाज का प्रयोग करें। खाने के साथ-साथ इसमें व्यायाम भी जरूरी है। 30 से 40 मिनट टहलें। व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां बढ़ाएं, ताकि आपको कम समय में उपचार का लाभ मिल सके। इसके लिए आप गर्म और ठंडी सिकाई भी कर सकते हैं। इससे आंतों में रक्त का प्रवाह बढ़ेगा।


Source:

https://www.patrika.com/health-news/migraine-pain-soak-your-feet-in-warm-water-before-bed-for-relief-18862161
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help