News Info

Go back
हर समस्या का निवारण कर सकती है ये पीली चीज, कई टोटकों में भी की जाती है इस्तेमाल

24 July, 2024, 08:16 AM

हर समस्या का निवारण कर सकती है ये पीली चीज, कई टोटकों में भी की जाती है इस्तेमाल

हल्दी को आयुर्वेद में औषधि कहा गया है. ज्योतिषशास्त्र में भी हल्दी का इस्तेमाल कई तरह के उपायों में किया जाता है. तभी तो ये भगवान विष्‍णु को भी बेहद प्रिय है, इसलिए गुरुवार के दिन हल्दी के कुछ टोटके ज्यादा असरदार माने जाते हैं. इसके टोटके ना सिर्फ किस्मत चमकाने का काम करते हैं, बल्कि नजर दोष भी दूर करते हैं. कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए भी इसे बहुत असरदार माना गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप हल्दी का इस्तेमाल किस तरह से कर सकते हैं.

हल्दी से जुड़ी जानकारी के बारे में Local18 टीम को ज्योतिषाचार्य रविंद्र नाथ मिश्र ने बताया बहुत मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो बुधवार या बृहस्पतिवार के दिन गणेश भगवान को हल्दी की गांठ की माला अर्पित करें. ऐसा करने से कार्य में आ रही सारी परेशानी दूर होती है.

उन्होंने बताया कि हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें और हर दिन इसकी पूजा करें. शास्त्रों के मुताबिक ऐसा करने से लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं.

आजकल के समय में पैसे अटकना बड़ा आसान हो गया है, चाहे वो आपकी मेहनत का हो या फिर आपकी किस्मत का हो. ऐसे में अगर बहुत समय से आपका धन कहीं अटका हुआ या किसी काम में फंसा हुआ है, तो चावल को हल्दी से रंग लें और इसे लाल कपड़े में बांधकर अपने पर्स में रख लें. ऐसा करने से अटका हुआ धन जल्दी वापस आ जाता है. सिर्फ इतना ही नहीं, नजर दोष से बचने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है.

ज्योतिषाचार्य रविन्द्र नाथ मिश्र के मुताबिक, हल्दी का लेप लगाने से नजर दोष से बचा जा सकता है. वहीं सेहत के हिसाब से भी इसके कई फायदे हैं. हल्दी के लेप से चेहरा खिला जैसा दिखता है. किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ती है.

हल्दी का इस्तेमाल खाने से लेकर सेहत और स्वास्थ्य दोनों के लिए किया जा सकता है. आयुर्वेद में तो इससे शल्य चिकित्सा का परामर्श भी माना गया है.





Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-benefits-and-disadvantages-of-eating-turmeric-for-skin-can-solve-the-problem-also-used-in-many-tricks-8518163.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help