News Info

Go back
धारदार दिमाग और बेहतरीन मूड के लिए यह है सबसे बेस्ट तरीका, कुछ दिन आजमा कर देख लीजिए, गजब का दिखेगा फायदा

24 July, 2024, 08:13 AM

धारदार दिमाग और बेहतरीन मूड के लिए यह है सबसे बेस्ट तरीका, कुछ दिन आजमा कर देख लीजिए, गजब का दिखेगा फायदा

Ways to sharp your Mind: अक्सर कहा जाता है फलां व्यक्ति का दिमाग बहुत शार्प है. दिमाग में बुद्धि तो ईश्वर की देन होती है लेकिन दिमाग को शार्प करने के लिए आपका लाइफस्टाइल और आपकी डाइट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. अगर आपका दिमाग शार्प नहीं है तो सही स्किल के साथ कोई काम नहीं कर पाएंगे. आपको चीजें भी याद नहीं रहेंगी. इसलिए यदि आप सही तरीके से डाइट लेंगे और हेल्दी लाइफस्टाइल जिएंगे तो निश्चित रूप से आपका दिमाग शार्प हो जाएगा. न्यूट्रिशनिस्ट मरिना राइट ने दिमाग को धारदार बनाने के लिए कुछ टिप्स सुझाए हैं. इससे दिमाग के अंदरुनी शक्ति मजबूत होगी.

दिमाग को शार्प बनाने के लिए एक साथ कई चीजों की जरूरत होती है. इसके लिए आपको हेल्दी डाइट तो चाहिए ही, साथ ही आपको रेगुलर एक्सरसाइज की भी जरूरत पड़ेगी. जो आप डाइट लेते हैं, उनमें पौष्टिक तत्व का समावेश होना जरूरी है. 

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक वैसे तो ऑवरऑल हेल्थ के लिए ताजे फल का सेवन करना चाहिए लेकिन यदि आप अपने दिमाग को शार्प बनाना चाहते हैं तो नियमित रूप से ताजे फल का सेवन कीजिए. फलों में सेब, संतरे, अनार और मौसमी आदि का सेवन दिमाग के लिए अच्छा होता है.

हमारे शरीर के हर हिस्से में कुछ न कुछ प्रोटीन जरूर रहता है. दिमाग और मूड को बूस्ट करने के लिए प्रोटीन का पर्याप्त सेवन जरूरी है. प्रोटीन के लिए आप दूध, दही, अंडा, चिकेन, सोया, बींस, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स आदि का सेवन करें. 

न्यूट्रिशनिस्ट मरीना बताती है कि ड्राई फ्रूट्स और सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है. यह अनसैचुरेटेड फैट होता है जो दिमाग के लिए बहुत हेल्दी है. ड्राई फ्रूट्स में बादाम, अखरोट, खुबानी आदि का सेवन करें. वहीं सीड्स में अलसी के बीज, चिया सीड्स, पंपकिन सीड्स, सनफलावर सीड्स आदि का सेवन दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है.

इन सबके अलावा हर्ब्स और मसाले भी दिमाग को तेज कर सकते हैं. जैसे कि हल्दी दिमाग के लिए बहुत बेहतरीन है. हल्दी में करक्यूमिन कंपाउड पाया जाता है जो दिमाग की कोशिकाओं में सूजन नहीं होने देता. इसके अलावा दालचीनी, रोजमेरी और सेज प्लांट जैसे हर्ब्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है. इससे दिमाग और मूड बूस्ट होता है. 





Source:

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-best-method-for-sharp-your-mind-and-mood-nutritionist-suggest-5-foods-for-intelligent-brain-8517693.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help