News Info

Go back
Union Budget 2024 : कैंसर की 3 दवाओं पर कस्टम शुल्क समाप्त, जानें बजट 2024 के पिटारे से हेल्‍थ सेक्‍टर को क्‍या मिला?

24 July, 2024, 08:11 AM

Union Budget 2024 : कैंसर की 3 दवाओं पर कस्टम शुल्क समाप्त, जानें बजट 2024 के पिटारे से हेल्‍थ सेक्‍टर को क्‍या मिला?

Health Sector Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने आज देश का आम बजट पेश कर दिया है. हालांकि बजट 2024 में हेल्थ सेक्टर में पिछले साल की तुलना में इतने बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं. 

संसद का मॉनसून सत्र 22 जुलाई को शुरू हुआ. मंगलवार (23 जुलाई) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय बजट 2024 को पेश किया. ये बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है. वहीं ये बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार सातवां बजट है. इस बजट को पेश करने के बाद निर्मला सीतारमण ने लगातार सात बार बजट पेश करने का एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है.  हेल्थ सेक्टर की मानें तो बजट 2024 में कैंसर की 3 दवाओं पर कस्टम शुल्क समाप्त किए जाने की घोषणा की है. कैंसर पेशेंट को राहत देने के लिए 3 दवाइयों पर पूरी तरह कस्टम ड्यूटी हटाई गई है, एक्सरे ट्यूब पर भी ड्यूटी घटाई गई है. इसके बाद देश में कैंसर की तीन दवाएं सस्ती हो जाएंगी.

बजट 2024 से लोगों को काफी उम्मीदें थीं. हालांकि कुछ मंत्रालय में किसी तरह के बदलाव के कोई ऐलान नहीं किए गए. जिनमें शामिल है रेल मंत्रालय, डिफेंस मंत्रालय. माना जा रहा है बजट की कॉपी में कुछ चीजों में बदलाव देखे जा सकते हैं.

साल 2023 के बजट में क्या था खास?
केंद्रीय बजट 2023-24 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 89,155 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे. इसके साथ ही 157 मेडिकल कॉलेजों को खोलने का ऐलान किया गया था. इसके अलावा राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लिए आवंटन 140 करोड़ रुपये  को बढ़ाकर 341.02 करोड़ रुपये तक कर दिया गया था.





Source:

https://www.india.com/hindi-news/india-hindi/budget-2024-for-health-finance-minister-nirmala-sitharaman-announcements-latest-updates-7106607/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help