News Info

Go back
गैस से हो रहा है पेट दर्द, तुरंत करें ये घरेलू उपाय दर्द में मिलेगा आराम और पेट हो जाएगा सेट

24 July, 2024, 07:38 AM

गैस से हो रहा है पेट दर्द, तुरंत करें ये घरेलू उपाय दर्द में मिलेगा आराम और पेट हो जाएगा सेट

Home Remedies For Stomach Pain: गैस, एसिडिटी और कई बार पेट खराब होने से पेटदर्द की समस्या होने लगती है। अगर गैस का दर्द है तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं। जानिए पेटदर्द का घरेलू इलाज क्या है?

पेट दर्द, बुखार या सीने में दर्द को हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए। कई बार लोग गैस का दर्द समझकर पेट दर्द को इग्नोर कर देते हैं। लेकिन ये लापरवाही आपके लिए मुसीबत बन सकती है। खराब हो रही लाइफस्टाइल के कारण ये तरह-तरह की समस्याएं होने लगी हैं। जीवन शैली इतनी अनियमित हो गई है कि इसका सीधा असर आपको पाचन तंत्र पर पड़ता है। लंबे समय तक बैठे रहने, जंक फूड खाने, भरपून नींद न लेने के कारण कई बार बदहजमी और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। जिससे पेट में दर्द हो सकता है। अगर गैस एसिडिटी का दर्द है तो कुछ घरेलू उपाय करते भी निजात पा सकते हैं।

गैस, एसिडिटी और पेट दर्द के लिए घरेलू उपाय
काला नमक- आयुर्वेद में काला नमक, सोंठ, हींग, यवक्षार और अजवायन के चूर्ण को पेट दर्द निवारक माना गया है। इस चूर्ण को सुबह शाम 2-2 ग्राम लेने से पेट दर्द में आराम मिलेगा। गुनगुने पानी से इस चूर्ण का सेवन करने से पेट की गुड़गुड़ाहट और पेट की ऐंठन को दूर किया जा सकता है।

अजवाइन- पेट में गैस एसिडिटी होने पर अजवाइन का सेवन करें। इसके लिए 1-2 ग्राम अजवाइन और 1 ग्राम सौंठ को मिलाकर पीस लें। इसमें आप थोड़ा काला नमक भी मिला सकते हैं। इस चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ खाली पेट या नाश्ते के बाद ले लें। इससे पेट दर्द में आराम मिलेगा और गैस एसिडिटी कम होगी।

हरड़- पेट दर्द में आराम पहुंचाने के लिए असरदार घरेलू नुस्खा है हरड़। आप 2 हरड़ को भिगो दें, थोड़ा काला नमक, 1 पिप्पली और अजवाइन को मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें। इस चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं। रात में खाने से बाद इसे लेने से गैस एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है।

लहसुन- गैस एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना 1 छोटा चम्मच लहसुन का रस और उसमें 3 चम्मच सादा पानी मिलाकर पीएं। आपको सुबह शाम खाने के बाद एक हफ्ते तक इसका सेवन करना है। इससे पेट दर्द और गैस की समस्या कम होगी।

पुदीना- पेट दर्द होने पर पुदीना का रस भी असरदार काम करता है। इसके लिए 2 चम्मच पुदीना का रस निकाल लें। इसमें 2 चम्मच शहद, थोड़ा नींबू का रस और पानी मिलाकर पी लें। इससे पेट के दर्द में भी राहत मिल जाएगी।






Source:

https://www.indiatv.in/health/effective-home-remedies-for-gas-acidity-stomach-pain-2024-07-23-1062084
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help