News Info

Go back
लिवर को साफ करने के लिए सुबह पी लें ये डिटॉक्स वाटर, बिगड़ी लाफस्टाइल के साइड इफेक्ट से बचा सकता है

24 July, 2024, 07:36 AM

लिवर को साफ करने के लिए सुबह पी लें ये डिटॉक्स वाटर, बिगड़ी लाफस्टाइल के साइड इफेक्ट से बचा सकता है

Liver Detox Water: अगर आप बहुत ज्यादा बाहर का खाना, जंक फूड या फिर ऑयली फूड खाते हैं तो समय-समय पर लिवर की सफाई जरूर कर लें। घर पर डिटॉक्स वाटर पीकर लिवर को क्लीन किया जा सकता है। इससे पेट की सारी गंदगी निकल जाएगी। जानिए कैसे बनाएं लिवर के लिए डिटॉक्स वाटर और क्या हैं इसके फायदे?

मानसून में पेट और त्वचा से संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ती है। इस मौसम में खासतौर से खान-पान ध्यान देना चाहिए। बाहर का खाना, ज्यादा जंक फूड, ऑयली और मसालेदार खाने से सेहत बिगड़ सकती है। इससे लिवर को भी कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। खराब लाइफस्टाइल के कारण फैटी लिवर की समस्या बढ़ती है। इससे न सिर्फ लिवर बल्कि शरीर के दूसरे अंग भी प्रभावित होते हैं। इसलिए खराब लाइफस्टाइल के साइड इफेक्ट्स को कम करने के लिए समय-समय पर लिवर को डिटॉक्स करना बेहद जरुरी है। जिससे लिवर से जुड़ी समस्याएं न हों और लिवर हेल्दी रहे। बरसात में पेट दर्द, कब्ज, अपच, लिवर संबंधी परेशानियां काफी बढ़ जाती है। जो आपके लिवर को प्रभावित करती हैं। ऐसे में आप घर में बनाए गए डिटॉक्स वाटर से लिवर की सफाई कर सकते हैं। आइये जानते हैं कौन सी चीजें लिवर को डिटॉक्स करती हैं और इस डिटॉक्स वाटर को कैसे तैयार किया जाता है?

लिवर के लिए बनाएं डिटॉक्स वाटर
आपको सबसे पहले 1 लीटर साफ फिल्टर वाला पानी लेना है। अब इस पानी में 5 तुलसी के पत्ते और 10 पुदीन के पत्ते डाल दें। इस पानी में ग्रीन एप्पल के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें। अब इसमें 1 चम्मच चिया सीड्स को धोकर डाल दें। सारी चीजों को मिला दें और 1 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इस पानी को धीरे-धीरे करके पीते रहें। आप इसे रोजाना पी सकते हैं। आप चाहें तो हफ्ते में सिर्फ 2 दिन इस डिटॉक्स वाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिटॉक्स वाटर के फायदे
जब आप रोजाना डिटॉरक्स वाटर का सेवन करते हैं तो इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

डिटॉरक्स वाटर पीने से यूरिन से जुड़ी समस्याएं कम हो जाती है। इसलिए आपको इसे जरूर पीना चाहिए।

जिन लोगों को पेट से जुड़ी तकलीफ रहती है उन्हें डिटॉक्स वाटर पीना चाहिए। इससे पेट की गंदगी निकल जाती है।

पेट की क्लीनिंग के लिए रोजाना डिटॉक्स वाटर पीना चाहिए। इससे मोटापा भी कम होता है।

डिटॉरक्स वटर का सेवन करने से स्किन और बाल भी स्वस्थ बनते हैं। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है।







Source:

https://www.indiatv.in/health/how-can-i-detox-my-liver-at-home-with-morning-detox-water-2024-07-24-1062214
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help