News Info

Go back
सिर्फ सर्वाइकल ही नहीं, तनाव भी गर्दन के दर्द का कारण बनता है, जानें कैसे करें ठीक

23 July, 2024, 07:43 AM

सिर्फ सर्वाइकल ही नहीं, तनाव भी गर्दन के दर्द का कारण बनता है, जानें कैसे करें ठीक

तनाव हमारे शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है, और गर्दन का दर्द भी इन्हीं में से एक है. सही जानकारी और उपायों से आप इस दर्द से आराम पा सकते हैं. आइए जानें कैसे?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में गर्दन का दर्द एक आम समस्या बन गई है. ज्यादातर लोग इसे सर्वाइकल की वजह से मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तनाव भी इसका बड़ा कारण हो सकता है? तनाव हमारे शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है, और गर्दन का दर्द भी इन्हीं में से एक है.

तनाव से गर्दन दर्द कैसे होता है? : जब हम तनाव में होते हैं, तो हमारे शरीर के मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है. खासकर गर्दन और कंधे की मांसपेशियां ज्यादा प्रभावित होती हैं. लंबे समय तक तनाव में रहने से ये मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं और दर्द शुरू हो जाता है.

गर्दन में खिंचाव और दर्द: गर्दन में दर्द और जकड़न महसूस होना. लंबे समय तक बैठने या गलत मुद्रा में सोने से भी यह हो सकता है.

सरदर्द: गर्दन के दर्द के साथ सरदर्द भी हो सकता है, खासकर तनाव के कारण. यह दर्द माथे या सिर के पीछे महसूस हो सकता है.

कंधे और बांह में दर्द: दर्द गर्दन से कंधे और बांह तक फैल सकता है. इससे हाथों में कमजोरी या झुनझुनी भी हो सकती है.

चलने-फिरने में दिक्कत: गर्दन घुमाने में परेशानी होना, जिससे सिर मोड़ने में तकलीफ होती है. रोजमर्रा का काम प्रभावित होता है.






Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-cervical-and-stress-common-causes-of-neck-pain-learn-how-to-treat-it-2743494
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help