News Info

Go back
बाल झड़ने, सिर में फोड़े जैसी समस्या से हैं परेशान, ये छोटे पत्ते दिलाएंगे राहत, जड़ से खत्म हो जाएगी परेशानी

23 July, 2024, 07:14 AM

बाल झड़ने, सिर में फोड़े जैसी समस्या से हैं परेशान, ये छोटे पत्ते दिलाएंगे राहत, जड़ से खत्म हो जाएगी परेशानी

भोपाल. बाल झड़ना और गंजापन आज कल आम बात होती जा रही है. इसके अलावा बारिश के मौसम में सिर में फुंसी-फोड़े भी होने लगते हैं. ऐसे में नीम के पत्तों का यह उपाय सभी समस्याओं का राम बाण इलाज साबित हो सकता है. औषधीय नीम के पत्ते इस समस्या को जड़ से दूर कर देते हैं. वैसे तो नीम का पत्ता कई तरह से काम में आता है. मीठी नीम के पत्ते को तो खाना पकाने में भी इस्तेमाल किया जाता है. वहीं कड़वा नीम भी कई तरह से कारगर साबित होता है.

नीम की डंडी से लोगों को दातुन करते हुए तो अक्सर देखा ही होगा. मगर नीम के पत्ते भी आपको बाल झड़ने और गंजापन से बचा सकते हैं. प्राकृतिक उपचार के जरिए बाल झड़ना, गंजापन और सिर में फोड़े जैसी अनेकों समस्याओं को रोका जा सकता है. यदि आपके बाल बहुत अधिक झड़ते हैं, बालों की ग्रोथ नहीं होती है और बाल जड़ से निकल आते हैं तो इस उपाय को किया जा सकता है. वहीं कुछ लोगों के सिर पर पपड़ी भी जमने लगती है, जिसे प्राकृतिक रूप से ठीक किया जा सकता है.

ऐसे तैयार करें प्राकृतिक तेल
सबसे पहले 200 ग्राम नीम के पत्ते लेने हैं और उसके साथ ही 200 मिली लीटर तिल का तेल लेकर दोनों को मिलाकर तेल को धीमी आंच में अच्छे से पकाएं. तेल पूरी तरह से पक जाने के बाद उसे छान कर एक बोतल में भर लें. इस तेल को रोजाना सोने से पहले अपने बालों में लगाएं.

बालों की जड़ों में लगाकर करें मसाज
घर पर तैयार किए गए इस तेल को बालों की जड़ों में लगाकर करीब 5 मिनट तक अच्छे से मसाज करें. इस तेल का इस्तेमाल करने के बाद 3 से 5 दिन में ही आराम दिखने लगता है. साथ ही 2 से 3 महीने में बाल झड़ना, गंजापन और सिर में फोड़े जैसी समस्याएं जड़ से समाप्त हो जाती हैं.



Source:

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-hair-fall-problem-best-solution-natural-home-remedy-of-neem-leaves-stops-hair-fall-8514057.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help