News Info

Go back
इन पुरुषों में ज्यादा देखने को मिल सकती है इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या, जानें बचाव के उपाय

23 July, 2024, 07:08 AM

इन पुरुषों में ज्यादा देखने को मिल सकती है इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या, जानें बचाव के उपाय

इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक ऐसी समस्या है, जो कई पुरुषों में देखने को मिलती है. ऐसे में इसके लक्षण और कारण जानना जरूरी है.

Erectile Dysfunction: इरेक्टाइल डिसफंक्शन को नपुंसकता के नाम से भी जाना जाता है. यह एक आम यौन स्वास्थ्य समस्या है, जो पुरुषों को प्रभावित करती है. यह तब होता है जब पुरुष लिंग में पर्याप्त ब्लड फ्लो नहीं हो पाता, जिससे संबंध के दौरान इरेक्शन प्राप्त करने और बनाए रखने में कठिनाई होती है.

यह समस्या किसी भी उम्र के पुरुषों को हो सकती है, लेकिन यह ज्यादा उम्र वाले पुरुषों में ज्यादा आम है. 50 साल से ज्यादा आयु के पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन होने की संभावना 50% तक होती है.

इरेक्टाइल डिसफंक्शन के जोखिम को बढ़ाने वाले कारक
डायिबटीज, हृदय रोग, हाई बल्ड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, नींद की बीमारी और किडनी की बीमारी वाले पुरुषों में इसकी संभावना ज्यादा देखने को मिलती है.
कुछ दवाएं, जैसे कि एंटीडिप्रेसेंट, ब्लड प्रेशर की दवाएं और दर्द निवारक इरेक्टाइल डिसफंक्शन का कारण बन सकती हैं.
धूम्रपान, शराब का ज्यादा सेवन, दवाओं का उपयोग और एक्सरसाइज न करने पर इसका खतरा ज्यादा होता है.
तनाव, चिंता, डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं इसके खतरे को बढ़ा सकती है.
अगर आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन का अनुभव हो रहा है, तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है.
इरेक्टाइल डिसफंक्शन से बचाव के उपाय
किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
अगर इरेक्टाइल डिसफंक्शन का कारण मनोवैज्ञानिक है, तो थेरेपी मददगार हो सकती है.
जीवनशैली में बदलाव लाकर इस समस्या को कम किया जा सकता है. ऐसे में धूम्रपान, सिगरेट और शराब का सेवन करने से परहेज करें.
हेल्दी चीजों का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है.
रोजाना एक्सरसाइज करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.



Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/what-are-the-symptoms-of-erectile-dysfunction-and-who-is-most-affected-7100547/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help