News Info

Go back
जैस्मीन भसीन को लेंस पहनना पड़ा भारी, कॉर्निया डैमेज का शिकार हुईं एक्ट्रेस, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

23 July, 2024, 06:04 AM

जैस्मीन भसीन को लेंस पहनना पड़ा भारी, कॉर्निया डैमेज का शिकार हुईं एक्ट्रेस, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

हाल ही में टेलीविजन अभिनेत्री जैस्मीन भसीन कॉन्टैक्ट लेंस के चलते कॉर्निया डैमेज का शिकार हो गईं, ऐसे में कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय कुछ सावधियां बरतनी चाहिए.

हाल ही में टेलीविजन अभिनेत्री जैस्मीन भसीन एक बुरी घटना का शिकार हो गईं. दरअसल में एक इवेंट में शामिल होने के लिए उन्होंने आंखों में लेंस पहने थे, जिसके बाद एक्ट्रेस कॉर्निया (Cornea) डैमेज का शिकार हो गईं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि दिल्ली में एक कार्यक्रम के लिए लेंस पहनने के बाद उनकी कॉर्निया डैमेज हो गई. उन्होंने बताया कि उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर ने आश्वासन दिया है कि वह अगले चार-पांच दिनों में ठीक हो जाएंगी.

आपबीती सुनाते हुए जैस्मीन भसीन ने बताया, “मैं 17 जुलाई को एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली में थी, जिसके लिए मैं तैयार हो रही थी. मुझे नहीं पता कि मेरे लेंस में क्या खराबी थी, लेकिन उन्हें पहनने के बाद मेरी आंखों में दर्द होने लगा और दर्द धीरे-धीरे बदतर हो गया. मैं डॉक्टर के पास जाना चाहता थी, लेकिन चूंकि यह एक कार्य प्रतिबद्धता थी, इसलिए मैंने कार्यक्रम में भाग लेने का फैसला किया और फिर उसके बाद डॉक्टर के पास गई. मैंने कार्यक्रम में धूप का चश्मा पहना और हालांकि एक एक समय के बाद मैं कुछ भी नहीं देख पा रही थी. इसके बाद रात के समय हम एक नेत्र विशेषज्ञ के पास गए, जिन्होंने मुझे बताया कि मेरी कॉर्निया डैमेज हो गई है और उन्होंने मेरी आंखों पर पट्टी बांध दी. अगले दिन, मैं मुंबई चली गई और यहां अपना इलाज जारी रखा. मुझे बहुत दर्द हो रहा है. ऐसे में आज हम आपको अपने लेख में बताएंगे कि लेंस पहनते समय किन- किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

क्यों होती है कॉर्निया डैमेज की समस्या?

इंफेक्शन: बैक्टीरियल, वायरल या फंगल इंफेक्शन से कॉर्नियल अल्सर या केराटाइटिस हो सकता है
सूखी आंखें: अपर्याप्त आंसू उत्पादन से कॉर्निया में सूखापन या डैमेज की समस्या आ सकती है
कॉन्टैक्ट लेंस से जुड़ी समस्याएं: इम्प्रॉपर यूज या खराब हाइजीन इंफेक्शन या खरोंच का कारण बन सकती है
चोटें: स्क्रैचेज, विदेशी वस्तु या ट्रॉमा के कारण कॉर्निया में खरोंच या घाव हो सकता है.
केमिकल एक्सपोजर: हार्श केमिकल के संपर्क में आने से कॉर्निया बर्न हो सकती है और क्षतिग्रस्त डैमेज हो सकती है.
कॉर्निया डैमेज के लक्षण-

आंखों में दर्द या बेचैनी
लाली और सूजन
-धुंधला दिखना
टियरी और डिसचार्ज
फॉरेन बॉडी सेंसेशन
कॉन्टैक्ट लेंस लगाते समय बरते ये सावधानियां-

साफ हाथ: कॉन्टैक्ट लेंस को हाथों में लेने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं. गंदे हाथों से कभी भी लेंस न लगाएं. अपने आई केयर प्रोफेशनलिस्ट के निर्देशों के अनुसार लेंसों को साफ करें.

मेकअप लगाने से पहले पहनें लेंस: हमेशा याद रखें कि मेकअप लगाने से पहले कॉन्टैक्ट लेंस पहनें और मेकअप हटाने के बाद ही कॉन्टैक्ट लेंस हटाएँ। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आंखों के अंदरूनी किनारे पर कभी भी ग्लिटर या आईलाइनर न लगाएं.

आंखों न रगड़ें: ध्यान रखें कि कॉन्टैक्ट लेंस लगाते समय आंखों को रगड़ने से बचें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी आंखें खराब हो सकती हैं.

शेड्यूल का पालन करें: अपने कॉन्टैक्ट लेंस को डॉक्टर की सलाह से अधिक समय तक पहनने से बचें, खासकर रात भर. कोशिश करें कि लेंस को 6-7 घंटे से अधिक न पहनें.

ऐसे कभी न करें इस्तेमाल: कई बार ऐसा होता है कि लेंस लगाते समय से जमीन पर गिर जाता है और हम इसे उठाकर लगा लेते हैं, ऐसे में ऐसा करने से बचें. कभी ये गलती न करें. इससे कॉर्निया डैमेज की समस्या हो सकती है.

प्रॉपर स्टोरेज: कॉन्टैक्ट लेंस को फ्रेश कॉन्टैक्ट लेंस सॉल्यूशन में रखें. हमेशा कॉन्टैक्ट लेंस सॉल्यूशन को रोजाना बदलें, भले ही हम कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग नहीं कर रहे हों. साथ ही इसे सूखे केस में स्टोर करें. लेंस को साफ करने या स्टोर करने के लिए कभी भी नल के पानी या लार का उपयोग न करें.

लेंस के केस को बदलते रहें: अपने कॉन्टैक्ट लेंस और केस को बदलते रहें. पुराने लेंस और केस में बैक्टीरिया हो सकते हैं ऐसे में समय-समय पर इसे बदलें.

पानी के संपर्क से बचें: अपने कॉन्टैक्ट लेंस को स्विमिंग पूल, हॉट टब और शॉवर सहित पानी के संपर्क में आने से बचाएं, इससे आपकी आंखों को क्षति पहुंच सकती है. साथ ही अपने कॉन्टैक्ट लेंस को गर्म पानी से धोना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें हर तीन महीने में एक नए जोड़े से बदला जाए.

परेशानी होने पर लेंस हटा दें: यदि आपको लालिमा, दर्द या असुविधा का अनुभव होता है, तो तुरंत अपने कॉन्टैक्ट लेंस हटा दें और डॉक्टर से परामर्श लें.

नियमित आई चेकअप कराएं: यह जानने के लिए कि आपकी आंखें स्वस्थ हैं और आपके कॉन्टैक्ट लेंस आपकी आवश्यकताओं के अनुसार हैं अपने आई केयर स्पेशलिस्ट से मिलें.















Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/tv-actress-jasmin-bhasin-eye-cornea-damage-due-to-contact-lenses-know-how-to-wear-contact-lenses-and-its-side-effects-and-care-tips-7104048/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help