News Info

Go back
क्या कम नींद लेने से ब्रेन हेल्थ पर पड़ता है असर? एक्सपर्ट से जानें

23 July, 2024, 06:01 AM

क्या कम नींद लेने से ब्रेन हेल्थ पर पड़ता है असर? एक्सपर्ट से जानें

Sleep and Brain Health: अक्सर डॉक्टर कहते हैं कि हर व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, लेकिन क्या आपको पता है पर्याप्त नींद न लेने पर इसका असर हमारे ब्रेन हेल्थ पर भी पड़ सकता है.

Sleep and Brain Health: हम सभी जानते हैं कि सोना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना ज़रूरी है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सोने का हमारे दिमाग पर क्या असर पड़ता है? अच्छी नींद न केवल हमारे शरीर को आराम देती है, बल्कि हमारे दिमाग को भी स्वस्थ और तंदुरुस्त रखती है. डॉ. कपिल अग्रवाल (सीनियर कंसलटेंट और एच ओ डी – डिपार्टमेंट ऑफ़ न्यूरोलॉजी , मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुरुग्राम ) बताते हैं कि जब हम सोते हैं, तो हमारा दिमाग दिनभर की सूचनाओं को प्रोसेस करता है, याददाश्त को मजबूत बनाता है और मानसिक संतुलन को बनाए रखता है. इसके अलावा, नींद के दौरान दिमाग के सेल्स खुद को रिपेयर और रीजनरेट करती हैं, जिससे न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य बेहतर होता है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आता है.

सोने से ब्रेन हेल्थ पर क्या असर पड़ता है?

1. सोचने की शक्ति में वृद्धि: सोने से हमारी निर्णय लेने की क्षमता और समस्याओं को हल करने की शक्ति बढ़ती है. जब हम पर्याप्त नींद लेते हैं, तो हमारा दिमाग ज्यादा स्पष्ट और कॉन्सेंट्रेटेड (concentrated )रहता है, जिससे हम अपनी समस्याओं का समाधान आसानी से ढूंढ पाते हैं.

2. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार: नींद की कमी से डिप्रेशन , चिंता और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं. जब हम अच्छी नींद लेते हैं, तो हमारा मूड बेहतर रहता है और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है. इससे हम दिनभर खुश और उत्साहित महसूस करते हैं.

3.क्रिएटिविटी और इनोवेशन : अच्छी नींद से हमारी क्रिएटिविटी भी इनक्रीस होती है. जब हम सोते हैं, तो हमारा दिमाग नए और इनोवेटिव विचारों को उत्पन्न करता है. यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो कला, संगीत और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में इन्वॉल्व हैं.

4. जब हम सोते हैं, तो हमारा दिमाग दिनभर की थॉट्स को प्रोसेस करता है और याददाश्त को मजबूत बनाता है. अच्छी नींद लेने से हमारी सीखने और याद रखने की क्षमता बढ़ती है. यह खासकर स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें नये ज्ञान को समझने और याद रखने की जरूरत होती है.

5. अच्छी नींद से हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है. जब हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, तो हमारा शरीर विभिन्न बीमारियों से लड़ने में सक्षम होता है, जिससे हमारा दिमाग भी स्वस्थ रहता है.

6. सोने से हमारा ब्रेन डिटॉक्स होता है. नींद के दौरान, हमारा दिमाग अपने आप को साफ करने का काम करता है. यह प्रक्रिया “ग्लाइंफेटिक सिस्टम” के माध्यम से होती है, जो हमारे दिमाग के अंदर कचरा और टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है. यह सिस्टम सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूइड (CSF) का उपयोग करता है, जो टॉक्सिन्स को दूर करने में मदद करता है, जैसे कि अमाइलॉइड-बेटा, जो अल्जाइमर रोग से जुड़ा हुआ है. इसलिए, अच्छी और पूरी नींद लेना हमारे दिमाग की सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है.

अच्छी नींद पाने के लिए रोजाना एक ही समय पर सोने और उठने की आदत डालें. सोने का कमरा शांत, अंधेरा और ठंडा होना चाहिए ताकि नींद में कोई दिक्कत न हो. सोने से कम से कम एक घंटे पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप का उपयोग न करें, क्योंकि इनसे निकलने वाली रोशनी नींद में बाधा डाल सकती है. योग और ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है, जो अच्छी नींद में मदद करती है.









Source:

https://www.india.com/hindi-news/health/how-does-sleep-impact-brain-health-know-from-doctor-in-hindi-7103821/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help