News Info
Go back
23 July, 2024, 05:57 AM
किडनी रोग होने पर दिखाते हैं ये लक्षण, बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
किडनी रोग एक गंभीर बीमारी है, जो जानलेवा भी हो सकती है. लेकिन अगर इसका समय पर पता लगाकर इलाज किया जाए, तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है.
Home Remedies for Kidney Health: किडनी शरीर का एक जरूरी अंग है, जो खून को साफ करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, हड्डियों को मजबूत रखने और शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है. जब किडनी क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो यह इन कार्यों को ठीक से नहीं कर पाती है, जिससे किडनी रोग हो सकता है.
किडनी रोग एक गंभीर बीमारी है, जो जानलेवा भी हो सकती है. लेकिन अगर इसका समय पर पता लगाकर इलाज किया जाए, तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में-
किडनी रोग के लक्षण
थकान और कमजोरी
पेशाब कम आना या पेशाब का रंग बदल जाना
पैरों, टखनों और चेहरे पर सूजन
सांस लेने में तकलीफ
मतली और उल्टी
भूख कम लगना
नींद में परेशानी
त्वचा पर चकत्ते
किडनी रोग के कारण
डायबिटीज किडनी रोग का सबसे आम कारण है.
हाई ब्लड प्रेशर किडनी की ब्लड प्रेशर को नुकसान पहुंचा सकता है.
ग्लोमेरुलोनेफ्राइटिस किडनी के फिल्टर को नुकसान पहुंचाने वाली एक बीमारी है.
पॉलीसिस्टिक किडनी रोग एक आनुवंशिक बीमारी है जो किडनी में कई छोटे-छोटे सिस्ट बनाती है.
मूत्र मार्ग में संक्रमण होना. अगर बार-बार मूत्र मार्ग में संक्रमण होता है, तो यह किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है.
दर्द निवारक दवाओं का ज्यादा सेवन करना.
किडनी रोग का इलाज
लाइफस्टाइल में बदलाव, जैसे कि स्वस्थ आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान छोड़ना और वजन कम करना.
दवाएं, जैसे कि रक्तचाप की दवाएं, मधुमेह की दवाएं, और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाएं.
डायलिसिस, जो खून से अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त तरल पदार्थों को निकालता है.
किडनी ट्रांसप्लांट, जिसमें एक स्वस्थ किडनी को क्षतिग्रस्त किडनी की जगह पर ट्रांसप्लांट किया जाता है.
किडनी रोग से बचाव
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं.
स्वस्थ आहार खाएं, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले प्रोटीन शामिल हों.
नियमित रूप से व्यायाम करें.
धूम्रपान न करें.
स्वस्थ वजन बनाए रखें.
डायिबटीज और हाई बल्ड प्रेशर को नियंत्रित करें.
दर्द निवारक दवाओं का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.
नियमित रूप से किडनी की जांच करवाएं.
अगर आपको किडनी रोग का खतरा है, तो नियमित रूप से किडनी की जांच करवाएं.
Source:
https://www.india.com/hindi-news/health/chronic-kidney-disease-symptoms-and-how-to-treat-it-know-the-home-remedies-in-hindi-7102659/




