News Info

Go back
सड़क किनारे मिलने वाले इन पेड़ों की पत्तियों से किडनी की गंदगी हो सकती है साफ, ये है सेवन का तरीका

21 July, 2024, 09:55 AM

सड़क किनारे मिलने वाले इन पेड़ों की पत्तियों से किडनी की गंदगी हो सकती है साफ, ये है सेवन का तरीका

किडनियों को डिटॉक्स करने और और मौसमी इंफेक्शन्स से बचाने के लिए आप कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का सेवन कर सकते हैं। किडनियों को स्वस्थ रखने वाले कुछ घरेलू उपाय पढ़ें यहां-

Home remedies for kidney health: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से (side effects of unhealthy diet) लोगों की किडनी को नुकसान पहुंचता है। वहीं, अब कम उम्र में भी किडनियां खराब हो रही हैं। कुछ हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में कम उम्र के लोगों को भी किडनी की बीमारियों का रिस्क (Risk of kidney diseases in India) है। वहीं, किडनी की बीमारियों के लक्षण (Symptoms of  kidney diseases) भी काफी देर से दिखायी देते हैं जिसकी वजह से लोगों के लिए उनका इलाज करा पाने में दिक्कतें आती हैं।

किडनियों को हेल्दी रखने के लिए जहां लाइफस्टाइल और डाइट से जुडी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है वहीं, किडनियों को डिटॉक्स करने (Kidney detox tips)  और और मौसमी इंफेक्शन्स (seasonal infections) से बचाने के लिए आप कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का सेवन कर सकते हैं। किडनियों को स्वस्थ रखने वाले कुछ घरेलू उपाय (Home remedies for kidney detox) पढ़ें यहां-

किडनी को हेल्दी रखने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय (Natural remedies to prevent kidneys from diseases)
नीम का रस (Neem leaves juice)
एक मुट्ठी नीम की ताजी पत्तियां (Neem ke patte) लें और उसे पानी से धो लें।

अब थोड़े-से पानी के साथ इसे पीस लें।

नीम के पेस्ट को आधा गिलास पानी में घोल दें।

फिर इस मिश्रण को छान लें और नीम के रसवाले इस पानी (Neem ka pani) को तुरंत पीएं।

पीपल की पत्तियों का काढ़ा (Peepal leaves for kidney health)
ताजी और कोमल पीपल की पत्तियां (peepal ke patte) लें और उसे पानी के साथ उबाल लें।

फिर, इसे छानकर पी लें।

हेल्दी आदतें जो रखती हैं किडनी को हेल्दी
रोज कम से कम 20-30 मिनट कर एक्सरसाइज करें

मोटापा किडनियों को नुकसान पहुंचाता है इसीलिए अपना वजन कंट्रोल में करने के लिए जरूरी उपाय करें।

सिगरेट पीने की आदत छोड़ दें।

दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं।

पेनकिलर दवाइओं के अधिक सेवन से बचें।















Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/home-remedies/try-these-leaves-juices-for-making-your-kidney-healthy-in-hindi-1109611/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help