News Info

Go back
डाइट में शामिल करेंगे ये 5 फूड्स तो किडनी डैमेज होने का खतरा हो जाएगा आधे से भी ज्यादा कम

21 July, 2024, 09:52 AM

डाइट में शामिल करेंगे ये 5 फूड्स तो किडनी डैमेज होने का खतरा हो जाएगा आधे से भी ज्यादा कम

Diet for kidney: किडनी हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है और जब हम डाइट में ये खास फूड्स शामिल करते हैं, तो हमारे गुर्दों के खराब होने का खतरा कुछ हद तक कम हो जाता है। जानें ऐसे खास फूड्स के बारे में।

Foods to add in diet to keep your kidney healthy: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो कई आवश्यक कार्य करता है जैसे, रक्त से विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट पदार्थों को छानकर उन्हें मूत्र के रूप में बाहर निकलना, शरीर में पानी और अन्य तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखना, यह सोडियम, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को भी बनाए रखती है तो रक्तचाप को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं किडनी एरिथ्रोपोएटिन हार्मोन का उत्पादन करती है, जो अस्थि मज्जा को लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने के लिए प्रेरित करता है। इन सभी कार्यों की वजह से इसका स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक हो जाता है। इसलिए आपको इसके स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए और अपने डाइट में कुछ ऐसे फल वह खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए जो इसके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सके। तो चलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जाने जो आपकी किडनी के लिए लाभदायक साबित होते हैं।

1. आंवला (Indian Gooseberry)
आंवले का सेवन आपकी किडनी को लाभ पहुंचता है, क्योंकि आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो किडनी को डिटॉक्सिफाई करता है और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। आप इसे अपनी डाइट में कच्चा नमक व मिर्च लगाकर खा सकते है, जूस पी सकते है या चटनी बनाकर खा सकते है। आपको जैसे भी आंवले का सेवन करना हो आप उसे रूप में इसका सेवन करके नहीं किडनी को लाभ पहुंचा सकते हैं।

2. ककड़ी (Cucumber)
कड़ी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है और आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। ककड़ी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी को हाइड्रेटेड रखती है और उसकी सफाई करती है। शरीर की सफाई करने के लिए शरीर में पानी की सही मात्रा होनी चाहिए जो आपको ककड़ी करती है। आप ऐसे सलाद में शामिल करें या ककड़ी का जूस पिएं।

3. लौकी (Bottle Gourd)
हालांकि बहुत से लोगों को लौकी खाना पसंद नहीं होता लेकिन यह बेहद ही फायदेमंद होती है जिसे आपको अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि लौकी में पोटेशियम और विटामिन सी होता है, जो किडनी के कार्य को बढ़ाता है और उसे स्वस्थ रखता है। इसलिए अगर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसका सेवन जरूर करें। आप लौकी की सब्जी बनाएं या इसका जूस पी सकते है, अगर अच्छे से बनाया जाए तो यह है बेहद ही स्वादिष्ट लगता है।

4. तरबूज (Watermelon)
तुम बहुत बिहारी स्वादिष्ट फल है इसे अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है जो आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। तरबूज में अधिक मात्रा में पानी और पोटेशियम होता है, जो किडनी की सफाई करता है। आप तरबूज को सामान्य रूप से खा सकते हैं या फिर इसका जूस पी सकते हैं।

5. पालक (Spinach)
पालक आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट से भरपूर होता है, जो किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और उसे स्वस्थ रखता है। यह आपकी किडनी की कार्यक्षमता को सुधरता है और उसे अच्छे से कार्य करने में मदद करता है। पालक को सलाद में शामिल करें, इसकी सब्जी बनाएं या इसका सूप पिएं।

किडनी को हेल्दी रखना हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उचित आहार, हाइड्रेशन, और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम किडनी की कार्यक्षमता को बनाए रख सकते हैं। आंवला, ककड़ी, लौकी, तरबूज, और पालक जैसे देसी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें ताकि आपकी किडनी स्वस्थ और सक्रिय रहे।







Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/foods-to-add-in-diet-that-keep-your-kidney-healthy-in-hindi-1109507/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help