News Info

Go back
शिल्पा शेट्टी नहीं लगाती गेहूं की रोटी को हाथ, इस आटे की रोटी खाकर रहती हैं फिट, जानें उनकी पूरी डाइट

21 July, 2024, 09:46 AM

शिल्पा शेट्टी नहीं लगाती गेहूं की रोटी को हाथ, इस आटे की रोटी खाकर रहती हैं फिट, जानें उनकी पूरी डाइट

Shilpa Shetty Diet Secrets: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी एक फिटनेस आइकॉन भी हैं। उनकी उम्र 50 के पार है लेकिन, शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और एनर्जी लेवल 30-35 साल की महिलाओं जैसी है। शिल्पा शेट्टी की हेल्दी लाइफस्टाइल का असर उनकी स्किन पर भी दिखायी देता है। शिल्पा शेट्टी अपने फैंस को भी काफी मोटिवेट करती हैं। शिल्पा शेट्टी की डाइट की उनकी फिटनेस में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। आइए जानें शिल्पा शेट्टी की डाइट से जुड़े बड़े सीक्रेट्स। (Shilpa Shetty diet secrets in hindi)

कैसी डाइट फॉलो करती हैं शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशा बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट पसंद करती हैं। शिल्पा अपनी डाइट को ही अपनी फिटनेस का सबसे बड़ा सीक्रेट मानती हैं। शिल्पा शेट्टी डाइटिंग करना पसंद नहीं करतीं हालांकि वे हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं।

हेल्दी कार्ब्स और प्रोटीन
शिल्पा अपने रोज के खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करती हैं। वहीं, हेल्दी कार्ब्स वाली चीजें खाती हैं। शिल्पा की डाइट में ब्राउन शुगर, ब्राउन राइस, होलग्रेन ब्रेड और अनप्रोसेस्ड पास्ता शामिल होती हैं।

खाती हैं इस आटे की रोटी
अभिनेत्री गेहूं की रोटियां नहीं खातीं बल्कि वे रोज ज्वार के आटे से बनी रोटियां (Jwar ki roti) खाती हैं। यह डाइटरी फाइबर और मैग्निशियम से भरपूर आटा है जो शरीर को एनर्जी देता है, वेट लॉस में मदद करता है और शरीर का तापमान भी ठीक रखता है।

पोर्शन कंट्रोल
शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए आप दिन भर में 5-6 बार खाना खाती हैं। वह थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाती हैं जिससे उनका खाना भी पच जाता है और उनका एनर्जी लेवल भी बना रहता है।

उनकी डाइट में सीजनल सब्जियां और  फलों के अलावा साबुत अनाज (whole grains) और लीन प्रोटीन (Lean protin) जैसे फूड्स शामिल होते है।

हाइड्रेटेड रहने के लिए पीती हैं ढेर सारा पानी
शरीर में पानी की कमी से बचनेऔर हाइड्रेटेड रहने के लिए शिल्पा शेट्टी दिन भर में ढेर सारा पानी पीती हैं। वे सब्जियों का जूस और नारियल पानी (Coconut water) भी पसंद करती हैं। पानी पीने से शरीर की अंदर से सफाई भी हो जाती है और बॉडी डिटॉक्स से स्किन पर भी ग्लो आता है। (benefits of drinking more water)

इन सबके साथ वह अल्कोहल पीने से भी बचती हैं। इससे शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने (ways to prevent dehydration) में मदद होती है।









Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/know-what-shilpa-shetty-eats-everyday-to-stay-healthy-and-fit-in-hindi-1109650/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help